Homeराजनीति'पश्चिम बंगाल में लागू होगा NRC, किसी भी हिन्दू को नहीं छोड़ना पड़ेगा देश'

‘पश्चिम बंगाल में लागू होगा NRC, किसी भी हिन्दू को नहीं छोड़ना पड़ेगा देश’

“भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि NRC को लागू किया जाएगा, लेकिन किसी भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना होगा। प्रत्येक हिंदू को नागरिकता दी जाएगी।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार (सितंबर 25, 2019) को पश्चिम बंगाल के लोगों को आश्वासन देते हुए बयान दिया कि राज्य में एनआरसी लागू होगा, लेकिन एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने इस दौरान टीएमसी का जिक्र किए बिना एनआरसी पर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कुछ राजनैतिक दल आमलोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान महासचिव ने बताया, “भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि NRC को लागू किया जाएगा, लेकिन किसी भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना होगा। प्रत्येक हिंदू को नागरिकता दी जाएगी।”

विजयवर्गीय ने लोगोंं को संबोधित करते हुए बताया कि वे जल्द ही संसद में नागरिक संशोधन विधेयक पेश करेंगे और इसके आधार पर एनआरसी पर जाँच शुरू होगी। उन्होंने लोगों से कहा, पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दू रह सकेंगे और बाकी अवैध प्रवासियों को बाहर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बंगाल में टीएमसी सरकार है। जिसने लोगों को राज्य में एनआरसी लागू नहीं करने का विश्वास दिया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके राज्य में एनआरसी लागू होने की अटकलों के बीच सैकड़ों लोग जन्म प्रमाण पत्र और सरकारी दस्तावेज लेने के लिए बंगाल के तमाम अन्य हिस्सों में सरकारी तथा नगर निगम कार्यालयों के बाहर कतार में खड़े देखे जा रहे हैं। जिससे स्पष्ट है कि वो कहीं न कहीं राज्य में एनआरसी लागू होने की तैयारी में पहले से ही जुटे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के अमरेली में युवक को मारने वाले चार शेरों को उम्रकैद: जानिए कैसे किसी शेर को घोषित किया जाता है ‘आदमखोर’ और क्या...

गुजरात के अमरेली की घटना से समझें कैसे किसी शेर को 'आदमखोर' घोषित किया जाता है और क्यों कई बार उसे हमेशा के लिए जंगल से हटाया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले पर UN रैपोर्टियर बेन सॉल ने दिए थे भारत विरोधी बयान, ऑपइंडिया ने उसी समय उठाए थे सवाल: जाँच में चीन...

UN वॉच की रिपोर्ट में बेन सॉल पर चीन से फंडिंग लेने और भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के आरोप लगे।
- विज्ञापन -