Homeराजनीतिरानी दुर्गावती की देश भर में मनाई जाएगी 500वीं जन्म शताब्दी, जीवन पर बनेगी...

रानी दुर्गावती की देश भर में मनाई जाएगी 500वीं जन्म शताब्दी, जीवन पर बनेगी फिल्म: PM मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में की घोषणा

पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपके बीच रानी दुर्गावती के पराक्रम की इस पवित्र भूमि पर आया हूँ। मैं आज देशवासियों के समक्ष घोषणा करता हूँ कि रानी दुर्गावती जी की 500वीं जन्म शताब्दी पूरे देश में भारत सरकार मनाएगी। रानी दुर्गावती के जीवन के आधार पर फिल्म बनाए जाएगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पाँच दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुँचे। शहडोल के लालपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार (1 जुलाई 2023) को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 को लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने महारानी दुर्गावती को भी याद किया।

पीएम ने कहा कि भारत सरकार इस साल पूरे देश में रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी मनाएगी। 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है। उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, एक चाँदी का सिक्का निकाला जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपके बीच रानी दुर्गावती के पराक्रम की इस पवित्र भूमि पर आया हूँ। मैं आज देशवासियों के समक्ष घोषणा करता हूँ कि रानी दुर्गावती जी की 500वीं जन्म शताब्दी पूरे देश में भारत सरकार मनाएगी। रानी दुर्गावती के जीवन के आधार पर फिल्म बनाए जाएगी।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “रानी दुर्गावती का एक एक चाँदी का सिक्का भी निकाला जाएगा। रानी दुर्गावती जी का पोस्टल स्टैंप भी निकाला जाएगा। देश और दुनिया में 500 साल पहले जन्म हुए हमारे लिए इस पवित्र माँ के समान, उनकी प्रेरणा की बात हिंदुस्तान के घर-घर में पहुँचाने का एक अभियान चलाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 70 सालों में सिकल सेल एनीमिया बीमारी लेकर ठोस योजना नहीं बनाई गई। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के हैं। पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा नहीं था, भाजपा सरकार ने इस चुनौती से निपटने का बीड़ा उठाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -