Homeराजनीतिजितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा: राज्यसभा में PM मोदी ने पहले विपक्ष पर...

जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा: राज्यसभा में PM मोदी ने पहले विपक्ष पर कसा शायराना तंज, फिर शुरू की स्पीच

पीएम मोदी ने विपक्ष को लेकर कहा, "यह सही बात है कि आप जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा। आप लोगों का कमल खिलाने में अहम योगदान रहा है। इसके लिए मैं आपका भी आभार व्यक्त करता हूँ।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (9 फरवरी 2023) विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में अपनी स्पीच की शुरुआत की। उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब देने से पहले भाषण की शुरुआत उनपर तंज कसने से की।

उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा, “यह सही बात है कि आप जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा। आप लोगों का कमल खिलाने में अहम योगदान रहा है। इसके लिए मैं आपका भी आभार व्यक्त करता हूँ।”

इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष के लगातार सवालों का जवाब देते हुए एक शायरी पढ़ी और कहा,

कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल।
जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल।

पीएम मोदी के भाषण के दौरान चूँकि विपक्ष चिल्ला रहा था इसलिए पीएम मोदी ने इस बात पर भी विपक्ष की चुटकी ली। उन्होंने कहा,

“जनधन, आधार और मोबाइल… ये वो त्रिशक्ति है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधा हितधारकों के खातों में गए हैं। इससे 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक रुपया… जो किसी इको-सिस्टम के हाथों में जा सकता था वो बच गया।”

आगे वह कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए बोले कि जिन्हें ये रुपया नहीं मिल पाया उनका चिल्लाना स्वभाविक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -