Homeराजनीतिअतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए PMAY वाला...

अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए PMAY वाला घर: माफिया के बेटे के नाम से लेटर वायरल, हत्या में अखिलेश यादव का भी बताया हाथ

निकाय चुनावों से पहले एक चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हुई है। यह चिट्ठी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली के नाम से वायरल की जा रही है। हालाँकि यह अली ने ही लिखी है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसमें अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या तथा असद के एनकाउंटर के पीछे सपा मुखिया अखिलेश यादव का भी हाथ बताया गया है।

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों को बसाने की योजना है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत घर बनवा रही है। इसके जरिए 76 परिवारों को आशियाना मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर अतीक के बेटे अली के नाम से एक चिट्ठी वायरल हो रही है। इस चिट्टी में अतीक और अशरफ की हत्या के लिए अखिलेश यादव को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतीक अहमद ने प्रयागराज के लूकरगंज इलाके की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इस जमीन को माफिया के कब्जे से छुड़ाने के बाद योगी सरकार ने यहाँ गरीबों के लिए घर बनाने का फैसला किया है। इसको लेकर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के अधिकारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि 1731 वर्ग मीटर की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 घर बनाए जा रहे हैं। ये घर दो ब्लॉकों में बनाए जा रहे हैं। पहले ब्लॉक में 36 घर, वहीं दूसरे में 40 घर होंगे।

पीडीए अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई इस जमीन पर बन रहे घरों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए अब तक 6000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 2000 आवेदन वैध पाए गए है। घरों का आवंटन लकी ड्रॉ के माध्यम से होगा। आवेदन के साथ लोगों ने गारंटी मनी जमा की है। इससे पीडीए को 3.16 करोड़ रुपए मिले हैं। जिन लोगों को घर नहीं मिलेगा, उनकी गारंटी मनी लौटा दी जाएगी।

अतीक के बेटे के नाम से चिट्ठी वायरल

उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों से पहले एक चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हुई है। यह चिट्ठी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली के नाम से वायरल की जा रही है। हालाँकि यह अली ने ही लिखी है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसमें अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या तथा असद के एनकाउंटर के पीछे सपा मुखिया अखिलेश यादव का भी हाथ बताया गया है। चिट्ठी में मुस्लिमों को एक होने तथा बीजेपी और सपा को वोट न देने की अपील की गई है।

चिट्ठी में कहा गया है, “मेरे वालिद और मेरे चाचा अशरफ और मेरे भाई असद का एनकाउंटर कर दिया गया। अब हमको भी मारने की कोशिश की जा रही है। आप भाइयों से विनती कर रहा हूँ कि जितना हाथ भाजपा योगी आदित्यनाथ का है, उतना ही समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का है। मैं आप लोगों से गुजारिश करता हूँ कि आप मुसलमान भाई एक हो जाएँ। आप लोग भाजपा और समाजवादी पार्टी को वोट न दें।” साथ ही कहा गया है कि पुलिस अतीक की बीवी शाइस्ता का एनकाउंटर करने की कोशिश में भी लगी हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -