Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस कार्यकर्ता को भारी पड़ा प्रियंका को स्कूटी पर बैठा कर फर्राटे भरना, कटा...

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता को भारी पड़ा प्रियंका को स्कूटी पर बैठा कर फर्राटे भरना, कटा ₹6100 का चालान

यूपी ट्रैफिक पुलिस ने उस कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता पर जुर्माना लगाया है, जो प्रियंका गाँधी को स्कूटी पर बिठा कर फर्राटे भर रहा था। चूँकि कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, पुलिस ने उसका 6100 रुपए का चालान काटा है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार (दिसंबर 28, 2019) को प्रियंका गाँधी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता के साथ स्कूटी पर बैठ कर जाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान लखनऊ में प्रियंका और उनके साथियों ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का भी दिया। हालाँकि, बाद में कॉन्ग्रेस ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी अर्चना सिंह ने इन आरोपों को नकार दिया और कहा कि वो बस अपनी ड्यूटी कर रही थीं। अर्चना ने बताया कि प्रियंका का फ्लीट इंचार्ज होने के कारण वो उनके सुरक्षा काफिले में शामिल रहीं लेकिन अचानक से प्रियंका वहाँ जाने लगी, जहाँ का उनका कार्यक्रम तय नहीं था।

अब यूपी ट्रैफिक पुलिस ने उस कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता पर जुर्माना लगाया है, जो प्रियंका गाँधी को स्कूटी पर बिठा कर फर्राटे भर रहा था। सीएए विरोधी रैली में उपद्रव मचाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका ने यूपी पुलिस को चकमा दिया था। उस दौरान उन्होंने एक कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता के स्कूटी के पीछे बैठ कर अपनी यात्रा तय की थी। चूँकि कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, पुलिस ने उसका 6100 रुपए का चालान काटा है।

प्रियंका गाँधी को जब पुलिस ने रोका, तो उन्होंने पैदल चलना शुरू कर दिया। एक कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि प्रियंका ने लगभग 3-4 किलोमीटर पैदल चल कर पुलिस को चकमा दिया। प्रियंका गाँधी के कारण उस क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई और घंटों जाम लगा रहा। प्रियंका ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। प्रियंका गाँधी ने कहा कि अगर सरकार उन्हें गिरफ़्तार करना चाहती हैं तो वो इसके लिए तैयार हैं।

प्रियंका गाँधी के सामने जिस लेडी अफसर से हुई धक्का-मुक्की, सुबह ही हुई थी उनके भाई की मौत

पकड़ी गई प्रियंका गॉंधी: ठाकुरों की लड़ाई को दलित की पिटाई बता सोशल मीडिया में फैलाया झूठ, पुलिस ने लताड़ा

कॉन्ग्रेस की कमान संभालने के लिए पर्दे के पीछे से साजिश रच रहीं हैं प्रियंका गॉंधी: रिपब्लिक TV का दावा

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -