HomeराजनीतिCM रहते चन्नी ने महिला पत्रकार के साथ क्या किया? कॉन्ग्रेस नेता जाखड़ खुलासा...

CM रहते चन्नी ने महिला पत्रकार के साथ क्या किया? कॉन्ग्रेस नेता जाखड़ खुलासा कर बोले- उसका चरित्र ठीक नहीं, IAS के साथ भी MeToo में घिरे थे

चन्नी जब वह पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री थे तब सिक्का उछालकर मनचाहा पोस्टिंग देते थे। कहा जाता है कि पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में भर्ती के बाद दो आवेदक एक ही जगह पोस्टिंग चाहते थे। उस दौरान चन्नी ने टॉस किया और जिसका टेल आया उसे मनमर्जी वाली पोस्टिंग दी गई।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कॉन्ग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM CharanJeet Singh Channi) को पर उनकी पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने एक और MeToo का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने कहा कि चन्नी सफेद चादर लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उन्होंने महिला पत्रकार के साथ भी घटिया हरकत की है।

जाखड़ ने कहा कि पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ पहले एक IAS ऑफिसर का MeToo का केस बना और अब एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि उस महिला पत्रकार का वह नाम सामने नहीं लाने चाहते हैं, लेकिन अगर वो महिला सामने आकर सच्चाई बताती है तो प्रदेश की लड़कियों पर बड़ा उपकार होगा।

जाखड़ ने कहा कि वह जो भी कह रहे हैं पूरी गंभीरता के साथ कह रहे हैं। चन्नी ने जो किया, वह पार्टी और समाज के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि वह चन्नी को बहुत अच्छी तरह जानते हैं और चन्नी अपने चाल-चलन और चरित्र समेत किसी बात पर खरे नहीं उतरते। जाखड़ ने कहा कि जब चन्नी को सीएम बनाया गया था, तभी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वे चन्नी को अपना नेता नहीं मानते।

बता दें कि चन्नी पर साल 2018 में एक महिला IAS अधिकारी को रात में आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी को माफी माँगने के लिए कहा और मामले को खत्म बता दिया। यह मामला पिछले साल भी खूब उछला।

यहीं नहीं, जब वह पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री थे तब कहा जाता है कि वह सिक्का उछालकर मनचाहा पोस्टिंग देते थे। कहा जाता है कि पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में भर्ती के बाद दो आवेदक एक ही जगह पोस्टिंग चाहते थे। उस दौरान चन्नी ने टॉस किया और जिसका टेल आया उसे मनमर्जी वाली पोस्टिंग दी गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -