Homeराजनीतिपंजाब में BJP के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कैप्टेन अमरिंदर सिंह, सीटों पर...

पंजाब में BJP के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कैप्टेन अमरिंदर सिंह, सीटों पर फैसला जल्द

केंद्रीय मंत्री ने शेखावत ने कहा, ''आज हुई इस वार्ता के बाद मैं कह सकता हूँ कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बँटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।''

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कॉन्ग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज शुक्रवार (17 दिसंबर, 2021) को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का ऐलान किया है। अमरिंदर सिंह नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और पंजाब बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करने पहुँचे थे, जहाँ गठबंधन को लेकर दोनों दलों में सहमति बनी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने के लिए गुरुवार (16 दिसंबर) को ही दिल्ली पहुँच गए थे। बीजेपी नेता गजेंद्र शेखावत ने भी कहा है कि बीजेपी और पंजाब लोक कॉन्ग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री ने शेखावत ने कहा, ”आज हुई इस वार्ता के बाद मैं कह सकता हूँ कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बँटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।”

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस गठबंधन के साथ चुनाव जीतने का दावा किया। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, ”हम 101% परसेंट चुनाव जीतने जा रहे हैं जब भी सीटों का बँटवारा होगा विनेबिलिटी सबसे बड़ा और एकलौता फैक्टर होगा। उसके बीच में सीट वाइज डिस्कशन होगी और सीटों का समझौता होगा।”

साथ ही भाजपा ने भी इस गठबंधन पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद गजेंद्र सिंह शेखावाटी ने कहा, “7 दौर की बातचीत के बाद, आज मैं पुष्टि करता हूँ कि भाजपा और पंजाब लोक कॉन्ग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है। सीट शेयर जैसे विषयों पर बाद में चर्चा की जाएगी।”

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कॉन्ग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था। वहीं पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -