Homeराजनीतिजानिए कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रह चुके हैं BJYM...

जानिए कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रह चुके हैं BJYM के प्रदेश अध्यक्ष

पुष्कर सिंह धामी विधायक हैं, ऐसे में उनके आड़े कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं आएगी। तीरथ सिंह रावत को 6 महीने के भीतर विधायक चुना जाना था, जो न होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

भाजपा विधायक दल ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को अपना नया नेता चुना है, जिसके बाद ये तय हो गया है कि वो राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के आलाकमान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून भेजा था, जिनकी उपस्थिति में ये निर्णय लिया गया। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं, जो उधम सिंह नगर में पड़ता है। वो वहाँ से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

पुष्कर सिंह धामी विधायक हैं, ऐसे में उनके आड़े कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं आएगी। तीरथ सिंह रावत को 6 महीने के भीतर विधायक चुना जाना था, जो न होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। वो भाजपा जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। जल्द ही उनके शपथग्रहण का समय फाइनल किया जाएगा।

युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की अच्छी लोकप्रियता और पकड़ है। बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर वो खासे मुखर रहते हैं। 2002 से 2008 के दौर में उन्होंने पूरे प्रदेश में भ्रमण कर के कई बेरोजगार युवाओं को संगठित किया था और कई विशाल रैलियाँ की थीं। राज्य के उद्योगों में युवाओं को 70% आरक्षण दिलाने में उनकी ही सबसे बड़ी भूमिका रही थी। ऐसे कई कारणों से पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।

रोजगार, रिकॉर्ड टूरिज्म और खुशहाल कश्मीर Vs अँधेरे में डूबा PoK: पढ़ें- 79 साल में LoC के पार कैसे ‘जहन्नुम’ बनी ‘जन्नत’, जहाँ आटे-दाल...

भारत के कश्मीर में विकास-रोजगार, शिक्षा-सुरक्षा की नदियाँ बह रही। पाकिस्तान के कब्जे वाले Pok में महँगाई-अत्याचार, हिंसा-मौत, आतंक का साया।
- विज्ञापन -