Sunday, April 28, 2024
Homeराजनीतिपीछे पड़ी थी लिबरल कट्टरपंथी गैंग, फिर भी गोशामहल ने चुना हिन्दू शेर... जीत...

पीछे पड़ी थी लिबरल कट्टरपंथी गैंग, फिर भी गोशामहल ने चुना हिन्दू शेर… जीत के बाद बोले राजा सिंह – हिन्दू राष्ट्र के लिए लड़ूँगा

राजा सिंह को मिली जमानत के विरोध में 25 अगस्त, 2023 को एक बार फिर से कई मुस्लिमों ने हैदराबाद में हंगामा किया। तेलंगाना कॉन्ग्रेस के सचिव राशिद खान ने आग लगाने का भी ऐलान कर दिया।

T राजा सिंह, जिन्हे टाइगर राजा सिंह नाम से जाना जाता है – तेलंगाना भाजपा के उन 8 विधायकों में से एक हैं जो 2023 विधानसभा चुनाव में जीत कर विधानसभा पहुँचे हैं। फायरब्रांड कहे जाने वाले राजा सिंह को ‘टाइगर’ की पदवी हिन्दू समाज के लिए संघर्ष करने की वजह से दी गई है। देश भर के वामपंथी, लिबरल और कट्टरपंथियों के निशाने पर लगातार रहे राजा सिंह की भाजपा के टिकट पर यह लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने BRS के नंदकिशोर व्यास को 21,457 वोटों से हराया।

मोहम्मद जुबैर और राजदीप भी शामिल थे दुष्प्रचार में

राजा सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनावों से काफी पहले ही मार्च 2023 से ही दुष्प्रचार शुरू हो चुका था। इस कुप्रचार की कमान फैक्ट चेकिंग के नाम पर फेक न्यूज़ फैलाने वाले मोहम्मद जुबैर ने सँभाली हुई थी। जुबैर इस्लामी कट्टरपंथियों की करतूतों पर पर्दा डालने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ का को-फाउंडर है। 29 मार्च 2023 को जुबैर ने टी राजा सिंह के खिलाफ ट्वीट की एक श्रृंखला डाली थी। इसमें जुबैर ने राजा सिंह के भाषणों के कुछ हिस्सों को बीच में से काट कर उन्हें मुस्लिम विरोधी साबित करने की भरसक कोशिश की थी।

अपने लक्षित ट्वीट की सीरीज में जुबैर ने राजा सिंह की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल खड़े किए थे। हालाँकि, जुबैर बाद में भी अपने मिशन पर लगा रहा। 2 अक्टूबर, 2023 को एक बार फिर से जुबैर ने राजा सिंह के राजस्थान में दिए गए भाषण के कुछ हिस्से काट कर उनको मुस्लिम विरोधी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की माँग की।

मोहम्मद जुबैर की ही तरह वाशिंगटन पोस्ट के लिए लेख लिखने वाली तथाकथित पत्रकार राना अय्यूब ने भी राजा सिंह के खिलाफ 8 महीने पहले ही मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने राजा सिंह के महाराष्ट्र में दिए गए भाषण की क्लिप के आधार पर बनी ऑल्टन्यूज़ की आर्टिकल को शेयर किया। इस दौरान उन्होंने राजा सिंह को मुस्लिम विरोधी साबित करने की कोशिश की।

राजा सिंह के खिलाफ कुप्रचार में वामपंथी पत्रकार राजदीप सरदेसाई भी पीछे नहीं रहे। 31 मार्च, 2023 को उन्होंने हैदराबाद में राजा सिंह द्वारा निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा के कुछ हिस्सों को शेयर किया। राजदीप ने राजा सिंह के भाषण के एक हिस्से को हेट स्पीच करार दिया था।

खुद को मॉब लिंचिंग और भारत में इस्लामोफोबिया पर रिसर्च करने वाला बताते हुए मोहम्मद आसिफ खान ने भी राजा सिंह के खिलाफ चल रहे अभियान में हिस्सेदारी की। 24 मार्च को मोहम्मद आसिफ ने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए राजा सिंह को गिरफ्तार न किए जाने की वजह पूछी थी।

लगातार हिन्दू विरोधी खबरों को शेयर करने वाले X हैंडल ‘हिंदुत्व वाच’ ने भी राजा सिंह के खिलाफ सिलसिलेवार ट्वीट किए। 10 अप्रैल, 2023 को इस हैंडल से राजा सिंह एक बयान के कुछ अंशों को शेयर किया गया था। तब राजा सिंह को एक कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया था। इसके जवाब में राजा सिंह ने अपना एक वीडियो जारी कर के अपनी बात कही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला ने तो राजा सिंह के मर्डर तक का ऐलान कर दिया था। तब महिला ने राजा सिंह के मोहल्ले से खुद को खड़ा करने की भी अपील की थी।

क्यों हो रहा था विरोध

दरअसल, हिन्दू धर्म के खिलाफ लगातार चुटकुले सुनाने वाले कथित कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का अगस्त 2023 में एक शो हैदराबाद में प्रस्तावित था। राजा सिंह ने इस शो के आयोजन का विरोध किया। इसी दौरान 22 अगस्त, 2022 को उन्होंने एक वीडियो भी जारी की जिसे मुस्लिम वर्ग ने ईशनिंदा करार दे दिया। राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों को काबू करने पुलिस वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राजा सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया और जल्द ही उनको जमानत भी मिल गई।

राजा सिंह को मिली जमानत के विरोध में 25 अगस्त, 2023 को एक बार फिर से कई मुस्लिमों ने हैदराबाद में हंगामा किया। तेलंगाना कॉन्ग्रेस के सचिव राशिद खान ने आग लगाने का भी ऐलान कर दिया। कार्रवाई की आशंका को देखते हुए राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया और जल्द ही अपनी गिरफ्तारी होने की भी बात कही। अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में राजा सिंह को एक बार फिर से पुलिस ने Ph.D एक्ट के तहत उनके आवास से गिरफ्तार किया।

इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी को ये कहते सुना गया, “मुहम्मद सिर्फ मुस्लिमों के नहीं, सबके प्रोफेट हैं। हम पुलिस वाले उसको (राजा सिंह की गिरफ्तारी को) ईगो पर ले रहे हैं।”

‘हिन्दुओं ने जिताया, हिन्दू राष्ट्र के लिए करूँगा काम’

राजा सिंह ने सोमवार (4 दिसंबर, 2023) को एक वीडियो जारी कर के अपनी विधानसभा और देश के विभिन्न हिस्सों में अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं ये जीत पूरे हिन्दू समाज को देता हूँ जिन्होंने पूरे भारत देश से मेरी विधानसभा को निवेदन किया था। मैं हिन्दू होने के नाते हिंदुत्व की बात करता ही रहूँगा। हिन्दू राष्ट्र के लिए लड़ाई लड़ता रहूँगा।”

राजा सिंह ने अपनी जीत का श्रेय हिन्दू समाज को दिया। उन्होंने कहा कि जिस गोशामहल की जनता ने उनको चुनाव जिताया है वो उन सभी की सेवा में हमेशा हाजिर रहेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भी राजा सिंह ने कहा था कि उनको सिर्फ हिन्दुओं के वोट चाहिए।

बताते चलें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान हैदराबाद से कई वीडियो वायरल हुए थे। इन्हीं में से एक वीडियो में वहाँ के एक बुजुर्ग को कहते सुना गया था कि ओवैसी भाइयों का जीजा है टी राजा सिंह, उसका नाम सुन इनका पेशाब निकलता है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली कॉन्ग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा: AAP से गठबंधन और कन्हैया कुमार को टिकट देने पर जताई नाराजगी, बोले- प्रभारी करते...

दिल्ली कॉन्ग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे AAP से गठबंधन और कन्हैया को उम्मीदवार बनाने पर नाराज दिखे।

नेपाल में ‘द केरल स्टोरी’: 14-15 साल की 2 हिंदू लड़कियों को भगा ले गए 6 मुस्लिम लड़के, साथ में थी 2 मुस्लिम लड़कियाँ...

नेपाल के धनुहा में एक ही गाँव की 2 नाबालिग हिन्दू लड़कियों के साथ हुए ग्रूमिंग जिहाद से नाराज हिन्दू संगठन उतरे सड़कों पर।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe