Homeराजनीतिरागिनी नायक की खटाखट स्कीम- ₹10 हजार दो, राहुल गाँधी के साथ फोटो लो…...

रागिनी नायक की खटाखट स्कीम- ₹10 हजार दो, राहुल गाँधी के साथ फोटो लो… कॉन्ग्रेस की ही पूर्व प्रवक्ता ने खोली पोल, बताया- कॉन्ग्रेस सरकारों में पति को भी मिलता है पद

"रागिनी नायक, स्कूल तुम्हारे बच्चे भी जाएँगे, लेकिन भाजपा तब भी तुम्हारे बच्चों की पढ़ाई पर सवाल नहीं खड़ा करेगी, वो कही भी जाकरपढ़ें, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!"

कॉन्ग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के विदेश मामलों की विभाग की संयोजक रागिनी नायक पर पार्टी की ही प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने ‘आज तक’ न्यूज़ चैनल पर बहस के दौरान कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। राधिका खेड़ा ने कहा, “मैं रागिनी नायक बन भी नहीं सकती। मुझे पार्टी से निलंबित नहीं किया गया था। ये 10,000 रुपए NSUI के बच्चों से लेती थी राहुल गाँधी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए।” बता दें कि ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ कॉन्ग्रेस की छात्र शाखा है।

राधिका खेड़ा अब भाजपा की प्रवक्ता हैं। उन्होंने इस बहस का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि रागिनी नायक के पति अशोक बसोया छत्तीसगढ़ कॉन्ग्रेस सरकार में AAG थे, हिमाचल सरकार में में पिछली कॉन्ग्रेस सरकार में भी बड़े पद पर थे, और अब हिमाचल सरकार की कॉन्ग्रेस सरकार के वकील हैं। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद ख़ुद के परिवार को कॉन्ग्रेस सरकार में लगातार लाभ दिलवाने वाली, स्वयं पार्टी के अंदर ही भ्रष्टाचार करने वाली ये कॉन्ग्रेस प्रवक्ता अब उनके परिवार पर झूठे हमले कर रही है—जिनका राजनीति या छत्तीसगढ़ से कोई लेना-देना नहीं है।

राधिका खेड़ा ने आगे लिखा, “बता दूँ, मेरा भाई कभी भी दिल्ली के बाहर पढ़ा ही नहीं! राहुल गाँधी जी, अपनी प्रवक्ता को सिखाइए कि संविधान को पढ़े, जिसे राहुल गाँधी हर जगह लहराते हैं वही संविधान हर भारतीय को ये हक़ देता है कि कोई भी भारतीय कहीं भी पढ़ सकता है। रागिनी नायक, स्कूल तुम्हारे बच्चे भी जाएँगे, लेकिन भाजपा तब भी तुम्हारे बच्चों की पढ़ाई पर सवाल नहीं खड़ा करेगी, वो कही भी जाकरपढ़ें, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!”

राधिका खेड़ा ने कहा कि उन्होंने महिला विरोधी सच्चाई को उजागर किया, तो न्याय की जगह ‘डरो मत’ वाले राहुल गाँधी और जयराम रमेश ने ‘डर कर’ उन पर ‘गाली वाली मैडम’ की चाइनीज़ कॉपी को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यही राहुल गाँधी का ‘महिला न्याय’ है। राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि जब उनके साथ कॉन्ग्रेसियों ने वीभत्स घटना को अंजाम दिया तब उन्होंने उस कमरे से भाग कर अपनी जान बचाई थी और उन्हें न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर किया गया – आज रागिनी नायक इस पर तंज कस रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -