Homeराजनीति'गाजा पर तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं पर चुप्पी साध...

‘गाजा पर तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं पर चुप्पी साध लेते हैं’: अनुराग ठाकुर ने राहुल गाँधी को सदन में घेरा, पूछा- ऐसी क्या मजबूरी है?

राहुल गाँधी ने अपने पोस्ट में हिंदुओं या अन्य अल्पसंख्यकों का जिक्र तक नहीं किया। राहुल गाँधी ने अपने पोस्ट में लिखा, "बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बधाई। शांति और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली समय की हमारी माँग है।"

बांग्लादेश में जारी हिंदुओं के नरसंहार पर भारत के विपक्षी दल चुप्पी साध रखे हैं। इसको लेकर भाजपा ने शुक्रवार (9 अगस्त) को विपक्षी दलों की आलोचना की और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति पर उनकी चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गाँधी गाजा पर तो बोलते हैं, लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं पर आवाज नहीं निकलती।

शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेता और कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा, “जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही उन्होंने उनसे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता ने अंतरिम सरकार (बांग्लादेश की) को बधाई दी, लेकिन हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र नहीं किया। आखिर इनकी क्या मजबूरी थी कि ये वहाँ के हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर बात नहीं की? इन्होंने गाजा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं बोला।”

दरअसल, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस की अगुवाई में गुरुवार (8 अगस्त) की शाम को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उन्हें बधाई दी और हिंदुओं के साथ-साथ अन्य अल्पसंख्यकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

वहीं, राहुल गाँधी ने अपने पोस्ट में हिंदुओं या अन्य अल्पसंख्यकों का जिक्र तक नहीं किया। राहुल गाँधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बधाई। शांति और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली समय की हमारी माँग है।”

बता दें कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। उनके घरों एवं मंदिरों को लूटा और जलाया जा रहा है। हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनकी महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है। बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों से हिंदू भागकर भारतीय सीमा की ओर आ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -