Homeराजनीतिएयरफ़ोर्स चीफ़ के घर के बाहर लगा राफ़ेल, कॉन्ग्रेस दफ़्तर है बगल में

एयरफ़ोर्स चीफ़ के घर के बाहर लगा राफ़ेल, कॉन्ग्रेस दफ़्तर है बगल में

लोकसभा चुनाव में राफेल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'चौकीदार चोर हैं' के नारे भी कॉन्ग्रेस की रैलियों में खूब सुनने को मिले, लेकिन इससे भी कॉन्ग्रेस को कोई फायदा नहीं मिला।

ANI के हवाले से खबर है कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के दिल्ली आवास के बाहर राफेल जेट का मॉडल स्थापित किया गया है। मजेदार बात यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का हेडक्वाटर उनके घर के बगल में ही स्थित है।

2019 लोकसभा चुनावों में राफेल का मुद्दा काफ़ी गर्म रहा था। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष बार-बार राफेल जैसे मुद्दे को जनता के बीच उछालकर प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़ने की लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन परिणाम स्वरूप उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके अलावा इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर हैं’ के नारे भी कॉन्ग्रेस की रैलियों में खूब सुनने को मिले, लेकिन इससे भी कॉन्ग्रेस को कोई फायदा नहीं मिला।

मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ कॉन्ग्रेस समेत सभी पार्टियों को हार का मुँह दिखाया और एक बार फिर से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ में आई। बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाली कॉन्ग्रेस पार्टी को 17वें लोकसभा चुनाव में सिर्फ़ 52 सीटों पर संतोष करना पड़ा। हास्यास्पद ये है कि जिस राफेल के नाम पर मोदी सरकार को लगातार कॉन्ग्रेस घेरती रही उसी का मॉडल उनके हेडक्वाटर के बगल में स्थापित हो चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -