Homeराजनीतिसपा उम्मीदवार के परिवार वालों ने ही घर पर लगा दिया BJP का झंडा,...

सपा उम्मीदवार के परिवार वालों ने ही घर पर लगा दिया BJP का झंडा, हुए बेहोश: फूट-फूट कर रोते हुए कहा – हमारे घर में आग लगाना चाहते हैं

नारद राय कहते हैं, "ये लोग हमारे घर में आग लगाना चाहते हैं...ये हमारा घर है। हमारे घर में भाजपा का झंडा लगाने वालों...हमारे दिल को तोड़ने वालों...मै किसी का बुरा नहीं सोचा हूँ, मेरा बुरा हो रहा है...माफ कीजिएगा...माफ कीजिएगा।"

उत्तर प्रदेश में चल रही चुनावी बयार के बीच समाजवादी पार्टी के नेता नारद राय का रोता बिलखता वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि नारद राय बलिया स्थित अपने घर अपने सामने समर्थकों के साथ खड़े हैं और अपने घर की छत पर भाजपा का झंडा देखकर रो रहे हैं।

वीडियो में सुना सकता है नारद कहते हैं, “ये लोग हमारे घर में आग लगाना चाहते हैं…ये हमारा घर है। हमारे घर में भाजपा का झंडा लगाने वालों…हमारे दिल को तोड़ने वालों…मै किसी का बुरा नहीं सोचा हूँ, मेरा बुरा हो रहा है…माफ कीजिएगा…माफ कीजिएगा।”

वीडियो में देख सकते हैं कि ये कहने के बाद नारद राय झुके और बिलख-बिलख कर रोने लगे। उनके हाथ से माइक भी छूट गया और वो नीचे बेहोश भी हो गए। इसके बाद वीडियो में उनके समर्थकों नारद राय जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

इसी यूजर ने आगे लिखा कि नारद ने जब चुनाव जीता था तो इन्हें बहुत नशा हो गया था। इनके सगे भाई इनके विरुद्ध प्रचार कर रहे हैं हैं बलिया में। इनका समाज ही इन्हें सबक सिखाएगा।

बता दें कि ट्विटर पर शेयर हुई वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। लोगों का पूछना है कि ये झंडा लगा कैसे? इस पर डिजिटल योद्धा नाम के ट्विटर यूजर ने बताया कि ये झंडा नारद राय के सगे भाई ने घर में लगाया है। यूजर का दावा है कि नारद के भाई उनके ख़िलाफ़ प्रचार कर रहे हैं। बाकी की जानकारी वो (यूजर) इस संबंध में खुल कर नहीं बता सकते। यूजर के अनुसार नारद के ख़िलाफ़ उनके ही समाज के कई लोग हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -