Homeराजनीति3 दिन का उपवास रखकर जुबान फिसलने का प्रायश्वित करेंगे संबित पात्रा, कहा- मैं...

3 दिन का उपवास रखकर जुबान फिसलने का प्रायश्वित करेंगे संबित पात्रा, कहा- मैं महाप्रभु जगन्नाथ का भक्त, अनजाने में हुई भूल पर माँग चुके हैं क्षमा

संबित पात्रा ने बताया, "मैंने कह दिया कि भगवान् जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। ऐसा कभी नहीं हो सकता है, कोई मनुष्य सही हालत में ऐसा कोई नहीं कह सकता कि किसी मनुष्य के भक्त भगवान होंगे।"

भाजपा नेता संबित पात्रा ने अपने एक हालिया बयान को लेकर माफ़ी माँगी है। इस बयान में उनके मुंह से निकल गया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भक्त हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि अपने बयान पर भगवान जगन्नाथ से माफ़ी माँगने के लिए वह तीन दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने कहा है कि उसने यह भूल अनजाने में हुई है।

संबित पात्रा ने मीडिया को बताया, “मेरा एक बयान विवादित हो गया, आज पीएम मोदी का पुरी में भव्य रोड शो हुआ है। रोड शो जब समाप्त हुआ, सफल हुआ, तब मैंने 15-16 मीडिया चैनल को बाईट दी। हर जगह मैंने यही बताया कि प्रधानमंत्री मोदी महाप्रभु जगन्नाथ के बड़े भक्त हैं। अहमदाबाद में बतौर मुख्यमंत्री और उससे पहले भी जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। हर चैनल में मैंने यही बात कही। आखिर में जब एक चैनल को बाईट देते समय मैंने इसका उलटा कह दिया।”

पात्रा ने आगे बताया, “मैंने कह दिया कि भगवान् जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। ऐसा कभी नहीं हो सकता है, कोई मनुष्य सही हालत में ऐसा कोई नहीं कह सकता कि किसी मनुष्य के भक्त भगवान होंगे। मैंने यह बयान काफी शोरगुल और गर्मी के बीच दिया था। इस बयान से कुछ लोग जरूर आहत होंगे। मेरी मंशा बिलकुल भी वो नहीं थी। मुझे अनजाने में हुई इस गलती के लिए महाप्रभु से क्षमा याचना करनी चाहिए और मैंने निर्णय लिया है कि मैं तीन दिन का उपवास करूँगा।”

संबित पात्रा ने यह बयान सोमवार (20 मई, 2024) को पीएम मोदी के पुरी में किए गए रोड शो के बाद दिया था। इस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने इस पर कहा था कि इससे करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुँची है। उन्हें इसे निंदा के लायक बताया था। संबित पात्रा ने उनकी इस बात का जवाब भी दिया था। संबित पात्रा ने इसका जवाब देते हुए अपनी गलती मानी थी और कहा था कि उनकी जुबान फिसल गई जिस कारण से उन्होंने भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त बता दिया। उन्होंने इस को लेकर विवाद ना खड़ा करने की बात कही।

भाजपा के प्रवक्ता और बड़े नेता संबित पात्रा इस इस बार पुरी लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2019 में भी पुरी से ही चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। चुनाव में हार के बाद से लगातार वह जमीन पर मेहनत कर रहे थे। उनके समर्थन में ही पीएम मोदी ने यह रोड शो किया जिसके बाद गलती से यह बयान उन्होंने दे दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -