Homeराजनीति'हम जानते हैं तुम्हें कब्रिस्तान कैसे भेजना है': SDPI नेता अबूबकर ने कॉन्ग्रेस नेताओं...

‘हम जानते हैं तुम्हें कब्रिस्तान कैसे भेजना है’: SDPI नेता अबूबकर ने कॉन्ग्रेस नेताओं को धमकाया – अब हमारे पास है दो-दो ‘M’

अबूबकर कुलई ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अब किसी भी प्रकार का अत्याचार और उत्पीड़न नहीं सहेंगे। वह जानते हैं कि लोगों को अस्पतालों या कब्रिस्तान में कैसे भेजना है।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के फ्रंटल संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता अबूबकर कुलई ने रविवार (21 नवंबर) को विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह कॉन्ग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एसडीपीआई के दक्षिण कन्नड़ जिलाध्यक्ष अबुबक्कर कुलई को कर्नाटक में उन कॉन्ग्रेस नेताओं को हत्या की धमकी देते सुना जा सकता है, जिन्होंने एसडीपीआई कार्यकर्ताओं को कथित रूप से परेशान किया था।

कुलई ने कहा कि हम जानते हैं कि कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्पतालों या कब्रिस्तानों में कैसे भेजा जाता है। मंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह देख रहे हैं कि कॉन्ग्रेस नेता पिछले दस वर्षों के दौरान मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र में एसडीपीआई नेताओं की प्रगति से किस कदर हताश हुए हैं।

उन्होंने आगे जोर देकर कहा, “कॉन्ग्रेस एसडीपीआई के विकास को पचा नहीं पा रही है। इसलिए वे कुछ गुंडों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। अब तक हमने अपना सिर झुका रखा था, लेकिन अब हमारे पास दो ‘M’ हैं। पहला manpower और दूसरा muscle power।

उन्होंने यह भी धमकी दी कि अब से अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है, तो उनकी पार्टी दो में से एक ‘M’ एक का इस्तेमाल जरूर करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एसडीपीआई में शामिल होने वालों को अस्पताल में भर्ती होने, जेल या कब्रिस्तान जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अबूबकर कुलई ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अब किसी भी प्रकार का अत्याचार और उत्पीड़न नहीं सहेंगे। वह जानते हैं कि लोगों को अस्पतालों या कब्रिस्तान में कैसे भेजना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -