Homeराजनीतिमीडिया में बने रहने के लिए PAK की भाषा बोलते हैं दिग्विजय और उनके...

मीडिया में बने रहने के लिए PAK की भाषा बोलते हैं दिग्विजय और उनके नेता: शिवराज सिंह चौहान

"हमें दिग्विजय सिंह के प्रमाण की ज़रूरत नहीं है। वे ओसामा जी और हाफीज़ जी कहने वाले नेता हैं। वह सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। जैसा पाकिस्तान चाहता है वे और उनके नेता बोलते हैं।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मीडिया में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। भाजपा उपाध्यक्ष ने कह कि कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी के बयान का जिक्र पाकिस्तान अपने पत्र में करता हैं। जहॉं तक भाजपा और आरएसएस का सवाल है तो उनकी देशभक्ति से पूरा देश वाकिफ है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री​ दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने यह बात कही है। दिग्विजय ने मध्य प्रदेश के भिंड में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि भाजपा और बजरंग दल के लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेते हैं। साथ ही कहा था कि ISI के लिए जासूसी समुदाय विशेष वाले कम और दूसरे धर्म वाले ज्यादा कर रहे हैं।

इसके जवाब में शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, “दिग्विजय सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाज़ी करते हैं। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। मैं उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है, हमें दिग्विजय सिंह के प्रमाण की ज़रूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह, ओसामा जी और हाफीज़ जी कहने वाले नेता हैं। वह विवादित बयान इसलिए देते हैं, ताकि सुर्खियों में बने रहें। वे और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को मैं गंभीरता से नहीं लेता और न देश लेता है।”

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पहले भी भाजपा और संघ को लेकर आधारहीन बयान देते आए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -