Homeराजनीतितमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हर सीट पर लड़ेगी सुपरस्टार रजनीकांत की पार्टी, आध्यात्मिक राजनीति...

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हर सीट पर लड़ेगी सुपरस्टार रजनीकांत की पार्टी, आध्यात्मिक राजनीति का दावा

“हम विधानसभा चुनावों में प्रदेश की पूरी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी राजनीति, पवित्र और आध्यात्मिक राजनीति पर आधारित होगी न कि नफरत की राजनीति की तरह जैसा आज कल हो रहा है।”

हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में कदम रखने की तमाम अटकलों को ख़त्म करते हुए अहम ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे और नए साल के अवसर अपने दल को लॉन्च करेंगे। इसी बीच उनके राजनीतिक दल और आगामी वर्ष में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर एक और अहम बात सामने आई है। सुपरस्टार रजनीकांत का राजनीतिक दल तमिलनाडु की हर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा। 

सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीतिक सलाहकार तमिलरूवी मनियन ने शनिवार (5 दिसंबर 2020) को इस बात की पुष्टि की। पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी सिर्फ आध्यात्मिक राजनीतिक करेगी और किसी अन्य की आलोचना नहीं करेगी। 2021 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए तमिलरूवी मनियन ने कहा, “हम विधानसभा चुनावों में प्रदेश की पूरी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी राजनीति, पवित्र और आध्यात्मिक राजनीति पर आधारित होगी न कि नफरत की राजनीति की तरह जैसा आज कल हो रहा है।” 

इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीतिक सलाहकार तमिलरूवी मनियन ने यह भी कहा कि हम राजनीतिक करते हुए किसी और की आलोचना नहीं करेंगे और न ही किसी भी तरह का आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। हाल ही में रजनीकांत ने कहा था कि वह 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और वर्षों से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए इसे जनवरी में लॉन्च करेंगे

रजनीकांत ने यह घोषणा अपने मंच रजनी मक्कल मंद्रम के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के एक दिन बात की थी। बाद में बुधवार को, उन्होंने कहा था कि वह चुनावी राजनीति के लिए अपनी योजनाओं पर जल्द ही खुद के फैसले की सार्वजनिक घोषणा करेंगे। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा था, “चलें अब सब कुछ का बदलाव करें, अभी नहीं तो कभी नहीं।”

इसके अलावा सुपरस्टार ने आगे यह भी कहा था, “आगामी विधानसभा चुनावों में हमारी निश्चित रूप से जीत होगी। हम लोगों को एक पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और बिना किसी धार्मिक-जातिगत भेदभाव वाली सरकार देंगे।” रजनीकांत बहुत पहले ही तमिलनाडु में लोगों को एक वैकल्पिक राजनीति देने का बात कई बार कह चुके हैं। अब उन्होंने इस दिशा में अपना सधा हुआ कदम बढ़ा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महर्षि कपिल का श्राप, भगवान विष्णु के चरण और महादेव की जटाएँ: गंगा दशहरा पर जानिए धरती पर कैसे हुआ ‘मैया’ का अवतरण, पवित्र...

गंगा दशहरा भारतीय संस्कृति, आस्था, तपस्या, त्याग और मोक्ष की भावना का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान करना भी सिखाता है।

यूक्रेन में रूस की जिस Oreshnik मिसाइल ने मचाई तबाही, क्या भारत के पास भी है वैसा हथियार?: जानें अग्नि-V के बारे में, जिसकी...

रूस ने हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल से यूक्रेन को तीसरी बार हमला किया है। इस तरह का आधुनिकतम मिसाइल कुछ ही देशों के पास है। भारत भी इनमें से एक है।
- विज्ञापन -