Homeराजनीतिकेजरीवाल सरकार कुछ कर नहीं सकती तो सत्ता में क्यों हैं?: AAP को SC...

केजरीवाल सरकार कुछ कर नहीं सकती तो सत्ता में क्यों हैं?: AAP को SC ने लताड़ा

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कल्याणकारी अवधारणा को भूल गई है। आपको गरीब लोगों की कोई चिंता नहीं है, अगर आपको लोगों की चिंता नहीं है तो आपको सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कोई कामयाब कदम न उठा पाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल सरकार को जमकर फटकार लगाई। दिल्ली सरकार से सीधा सवाल करते हुए सर्वोच्च न्यायलय ने कहा कि जब इस मामले में वह कुछ नहीं कर सकते तो फिर सत्ता में वे बैठे ही क्यों हैं। दिल्ली में बढ़ती जा रही प्रदूषण की समस्या लोगों को खासा परेशान कर रही है। गौरतलब है कि इस सम्बन्ध में दिल्ली सरकार समाधान के लिए अभी तक सिर्फ सम-विषम का विकल्प लेकर आई है जिसके फायदे पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संशय ज़ाहिर कर चुका है। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने केजरीवाल सरकार से शुक्रवार तक सम-विषम योजना के तहत प्रदूषण कम होने के आंकड़े माँगे हैं।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण न लगा पाने पर केजरीवाल सरकार की नाकामयाबी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कल्याणकारी अवधारणा को भूल गई है। आपको गरीब लोगों की कोई चिंता नहीं है, अगर आपको लोगों की चिंता नहीं है तो आपको सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण से फैलने वाली बीमारियों को लेकर सर्वोच्च अदालत ने कहा कि आपको शर्म नहीं आती कि इसी प्रदूषण के कारण विमानों के हवाई मार्ग बदले जा रहे हैं, करोड़ों लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं, उनके लिए यह जिंदगी और मौत का सवाल बन गया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर प्रदूषण इसी प्रकार से बढ़ता रहा तो हम लोग जी नहीं पाएंगे। अपनी उस टिप्पणी में कोर्ट ने कहा था कि अब बहुत हो चुका, इस समस्या के लिए केंद्र और राज्य दोनों को मिलकर इस सम्बन्ध में कदम उठाना पड़ेगा। दिल्ली का कोई भी कोना प्रदूषण से अछूता नहीं रह गया है और इस बढ़ते प्रदूषण के कारण हम अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण साल खोते जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।

पहले बनी मस्जिद, फिर बढ़ी मुस्लिम आबादी और उसके बाद बदल गया हिंदू बहुल इलाके का नाम: पाटन में ‘झापटपरा’ हो गया ‘इस्लामपुरा’, पढ़ें...

गुजरात के पाटन में हिंदू बहुल इलाके का नाम 'झापटपरा' से बदलकर अवैध तरीके से 'इस्लामपुरा' करने पर हिंदू नाराज हैं। ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट
- विज्ञापन -