Homeराजनीतिजिस अंबानी को कभी दी थी 'गाली', आज उसी के साथ पार्टी! सुप्रिया सुले...

जिस अंबानी को कभी दी थी ‘गाली’, आज उसी के साथ पार्टी! सुप्रिया सुले की सोशल मीडिया पर लगी क्लास

सोशल मीडिया यूजर्स की यादाश्त भी काबिले तारीफ है। उन्हें सुप्रिया सुले की पार्टी NCP का राफेल पर स्टैंड और अनिल अंबानी को घेरना - यह सब याद था। बस फिर क्या, इस व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट के बाद ट्विटर यूज़र्स ने सुप्रिया सुले को आड़े हाथों लिया।

शिवसेना द्वारा एनसीपी और कॉन्ग्रेस के साथ गठबंधन सहयोगी के रूप में महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के कुछ दिनों बाद, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी को बिजनेस टाइकून, रिलायंस के अनिल अंबानी और उनकी पत्नी के साथ पार्टी करते देखा गया। सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कुछ तस्वीरें लगा रखी थीं, जिसमें वो रिलायंस समूह के अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी, बॉलीवुड आइकन राज कपूर की बेटी रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन नज़र आ रहे थे।

सुप्रिया सुले के व्हाट्सएप स्टेटस में उन्हें अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ पार्टी करते देखा गया

सुप्रिया सुले ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की बेटी रीमा जैन कपूर और अनिल अंबानी की पत्नी टीना को अपनी ‘ताकत, प्यार और कमज़ोरी’ के रूप में दर्शाने के लिए तस्वीर के साथ ‘दिल के शेप वाली वाली आँखों के इमोजी भी लगाई। सभी लोग अपने दोस्त मनोज जैन का जन्मदिन मना रहे थे।

सुप्रिया सुले के व्हाट्सएप स्टेटस में उन्हें अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ पार्टी करते देखा गया

एक अन्य तस्वीर में अनिल अंबानी ने सुप्रिया सुले को गले लगा रखा था। इसके अलावा, सुले ने इंस्टाग्राम पर भी मनोज जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए तस्वीरें साझा की थीं, जहाँ उन्हें टीना अंबानी के साथ स्पॉट किया गया।

View this post on Instagram

Happy Birthday Manoj!

A post shared by Supriya Sule (@supriyasule) on

बता दें कि एनसीपी ने 2019 के आम चुनावों के दौरान, राफ़ेल फाइटर जेट्स की ख़रीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी और अनिल अंबानी पर निशाना साधा था। वहीं, दूसरी तरफ शरद पवार की बेटी आज उन्हीं अनिल अंबानी के साथ तस्वीरों में नज़र आ रही हैं, जो बड़ी दिलचस्प बात है (लोगों के लिए, राजनेताओं के लिए तो खैर क्या दिलचस्प होगी!)।

लोकसभा चुनावों से पूर्व राफेल पर एनसीपी का स्टैंड

सोशल मीडिया यूजर्स की यादाश्त भी काबिले तारीफ है। उन्हें सुले की पार्टी NCP का राफेल पर स्टैंड और अनिल अंबानी को घेरना – यह सब याद था। बस फिर क्या, इस व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट के बाद ट्विटर यूज़र्स ने सुप्रिया सुले को आड़े हाथों लिया।

सुले के व्हाट्सएप स्टेटस तब से चर्चा का विषय बने हुए हैं जब से उन्होंने अपने चचेरे भाई अजित पवार को भाजपा में समर्थन देने और 23 नवंबर को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद केवल तीन दिन बाद इस्तीफ़ा देने की घोषणा की थी। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद, यह व्यापक रूप से अनुमान लगाया जा रहा है कि अजित पवार महा विकास अघाड़ी सरकार में उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -