HomeराजनीतिTMC नेता जफर, अब्दुल और लश्कर ने अपने ही कार्यकर्ता की पत्नी से किया...

TMC नेता जफर, अब्दुल और लश्कर ने अपने ही कार्यकर्ता की पत्नी से किया रेप, गला दबाकर की हत्या

मृतका का पति भी सत्ताधारी दल टीएमसी का कार्यकर्ता है। उसने पार्टी के दो गुटों के बीच चल रही तकरार की वजह से तृणमूल कॉन्ग्रेस के यूथ विंग के स्थानीय नेताओं पर पत्नी के साथ रेप और उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बासंती थाने इलाके में TMC कार्यकर्ता की पत्नी से गैंगरेप और बाद में हत्या करने के आरोप में तृणमूल के तीन नेताओं पर मामला दर्ज हुआ है। इन नेताओं की पहचान जफर शेख, अब्दुल शेख और सफीक लश्कर के रूप में हुई है।

मृतका का पति भी सत्ताधारी दल टीएमसी का कार्यकर्ता है। उसने तृणमूल कॉन्ग्रेस के यूथ विंग के स्थानीय नेताओं पर पत्नी के साथ रेप और उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक बासंती क्षेत्र में लंबे समय से तृणमूल के दो गुटों में रस्साकशी चल रही थी। इसकी वजह से वह घर छोड़कर कहीं और रह रहा था। शनिवार की रात तृणमूल यूथ विंग के स्थानीय कार्यकर्ता उसकी तलाश में पहुँचे और उसकी पत्नी से बदसलूकी की।

जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने स्थानीय नेताओं जफर शेख, अब्दुल शेख और सफीक लश्कर पर मामला दर्ज करवाया है।

वहीं, तृणमूल यूथ विंग के नेताओं ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है और महिला के पति पर संदेह जताते हुए उसे ही घटना के पीछे दोषी बताया है। उनका कहना है कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण हो सकता है टीएमसी कार्यकर्ता ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस घटना की जाँच कर रही है। अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

One Nation One Helpline: 112 डायल करते ही मिलेगी पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की सेवा, जानें SC के निर्देश पर केंद्र सरकार ने...

अब पुलिस के लिए 100, फायर ब्रिगेड के लिए 101 और एम्बुलेंस के लिए 102 या 108 मिलाने की जरूरत नहीं होगी। अब एक ही सिंगल नंबर '112' काम करेगा।

‘बकरीद पर हिंदुओं की कुर्बानी देने लगे कट्टरपंथी…’ सूर्या को चाकू घोंपने का Video वायरल, गाजियाबाद पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार: पढ़ें- असद...

असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत 5 से 6 हमलावरों ने हिंदू युवक को फोन कर बकरा हलाल दिखाने के लिए बुलाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
- विज्ञापन -