Monday, June 16, 2025
Homeराजनीतियोगी राज में अखिलेश यादव का 'बजट' बिगड़ा: पत्नी डिंपल से उधार-पिता मुलायम को...

योगी राज में अखिलेश यादव का ‘बजट’ बिगड़ा: पत्नी डिंपल से उधार-पिता मुलायम को कर्ज, CM थे तो 4 गुना रफ्तार से बढ़ी थी संपत्ति

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए हलफनामे में बताई गई संपत्ति के मुकाबले अखिलेश यादव की संपत्ति में 3 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सोमवार (31 जनवरी 2022) को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी और पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों का ब्योरा दिया। 

योगी सरकार में सबसे कम कमाई

अखिलेश यादव ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनकी कमाई में मामूली वृद्धि हुई है। अखिलेश यादव जब यूपी के सीएम थे, तब उनकी संपत्ति करीब 4 गुना रफ्तार से बढ़ी थी। लेकिन ये रफ्तार योगी सरकार के सत्ता में आने के साथ तेजी से कम हुई है। इन पाँच सालों में अखिलेश यादव के धन अर्जन की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया है।

योगी सरकार के तीन साल में उनकी संपत्ति सबसे कम बढ़ी। केवल 10% संपत्ति बढ़ने का औसत सामने आया है। अखिलेश साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़कर जीते थे। उस समय दाखिल हलफनामे के अनुसार उनके पास 2 करोड़ 31 लाख की संपत्ति थी।

22 साल में संपत्ति में 17 गुना का इजाफा

साल 2022 में करहल नामांकन के दौरान हलफनामे में अखिलेश ने अपनी संपत्ति करीब 40.4 करोड़ बताई है। चल संपत्ति साल 2022 में बढ़कर 8 करोड़ हो गई है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए हलफनामे में बताई गई संपत्ति के मुकाबले अखिलेश यादव की संपत्ति में 3 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं, डिंपल यादव की भी चल संपत्ति में 1 करोड़ का इजाफा हुआ है। 3 साल के दौरान डिंपल यादव ने कोई भी ज्वेलरी नहीं खरीदी। उसकी वैल्यू अभी भी 59 लाख ही बनी हुई है। बता दें कि 2019 में भी डिंपल के पास 59 लाख की ज्वेलरी थी। 

पिता को दिया है, पत्नी डिंपल से लिया है कर्ज 

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में दर्शाया है कि उन्होंने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ रुपए का कर्ज दिया है। ये कर्ज 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिया गया था, जिसे आज तक मुलायम सिंह यादव ने नहीं चुकाया है। वहीं अखिलेश यादव ने खुद पत्नी डिंपल यादव से 8.15 लाख रुपए का कर्ज लिया है। अखिलेश यादव ने मुलायम के अलावा छह अन्य लोगों और संस्थानों को तकरीबन 28 लाख रुपए का कर्ज दिया है।

कहाँ से होती है कमाई?

अखिलेश यादव ने खुद का पेशा कृषि, वेतन, किराया आदि बताया है। हलफनामे के अनुसार अखिलेश की कमाई वेतन, किराए और खेती से होती है। इसी तरह डिंपल की कमाई पूर्व सांसद की पेंशन, किराए और खेती से होती है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

असम में काली मंदिर के पास फिर फेंका गया गाय का कटा सिर, भड़क उठे हिंदू: पुलिस ने बोदिर अली, हजरत अली, तारा मिया,...

असम के लखीपुर में काली मंदिर के पास गाय का कटा सिर मिलने से स्थानीय हिंदू भड़क उठे। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

ब्रिटिश काल में ऑक्सफोर्ड संग्रहालय ले जाए गए 200 से अधिक पूर्वजों के अवशेषों की वापसी के लिए नागा पहुँचे ब्रिटेन, म्यूजियम की निदेशक...

नागा प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन में अपने पूर्वजों के 200 से अधिक मानव अवशेषों की वापसी की माँग कर रहा है, जो औपनिवेशिक काल में ले जाए गए थे।
- विज्ञापन -