Homeराजनीतिकभी पिता पर किया केस तो अब एक्ट्रेस के लिए तलाक: चाइल्ड एक्टर से...

कभी पिता पर किया केस तो अब एक्ट्रेस के लिए तलाक: चाइल्ड एक्टर से सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के CM बने जोसेफ विजय, जानें उनके बारे में सबकुछ

सुपरस्टार से मुख्यमंत्री बने विजय की जिंदगी में पिता पर केस, टैक्स विवाद, अफेयर और पत्नी संग तलाक की खबरे चर्चा का विषय।

तमिलनाडु में फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार और अब नेता बने सी जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई 2026) को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुए समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में नई ताकत के रूप में अपनी जगह बनाई है। हालाँकि विजय की यह राजनीतिक जीत जितनी बड़ी मानी जा रही है।

उतनी ही उनकी जिंदगी विवादों से भी घिरी रही है। फिल्मी करियर से लेकर परिवार, राजनीति और निजी जीवन तक, कई बार उनका नाम सुर्खियों और विवादों में रहा है।

फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का सफर

विजय ने अपने करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की थी और धीरे-धीरे वे एक बड़े सुपरस्टार बन गए। उनकी फिल्मों ने उन्हें भारी लोकप्रियता दी और उनके लाखों फैंस बन गए।

इसी फैन फॉलोइंग को उन्होंने बाद में सामाजिक संगठन और राजनीतिक आधार में बदल दिया। 2009 में उन्होंने अपने फैन क्लब को मक्कल इयक्कम नाम देकर सामाजिक कार्यों से जोड़ दिया। बाद में 2024 में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाई।

पार्टी ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और 2026 के विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने की स्थिति में पहुँच गई। विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़कर जीत हासिल की और राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

पिता के साथ विवाद और कानूनी लड़ाई

विजय की जिंदगी का सबसे चर्चित विवाद उनके पिता एस ए चंद्रशेखर के साथ रहा है, जो खुद एक फिल्म निर्देशक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2020 के आसपास उनके पिता ने विजय की अनुमति के बिना उनके नाम से एक राजनीतिक पार्टी रजिस्टर कराने की कोशिश की थी।

इस कदम का विजय ने खुलकर विरोध किया और यहाँ तक कि अपने माता-पिता के खिलाफ अदालत में केस भी दर्ज कराया, ताकि उनके नाम और छवि का राजनीतिक इस्तेमाल रोका जा सके।

इस घटना के बाद परिवार में काफी तनाव आ गया था और लंबे समय तक दोनों के बीच दूरी बनी रही। हालाँकि बाद में कुछ अवसरों पर परिवार को साथ देखा गया, जिससे रिश्तों में हल्की नरमी की उम्मीद जताई गई।

इनकम टैक्स और फिल्मी करियर से जुड़े विवाद

विजय के फिल्मी करियर के दौरान भी कई विवाद सामने आए। खासकर 2015 से 2020 के बीच इनकम टैक्स विभाग ने उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी की थी। आरोप था कि उनकी फिल्मों पुली और बिगिल से जुड़ी कमाई में टैक्स अनियमितताएँ हुई हैं।

बाद में इस मामले में लगभग 15 करोड़ रुपए की आय छिपाने का मामला सामने आया और उन पर 1.5 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया, जिसे कोर्ट ने सही ठहराया। हालाँकि विजय की टीम ने हमेशा यह दावा किया कि उन्होंने सभी टैक्स नियमों का पालन किया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही मामला आगे बढ़ाया गया है।

चुनावी राजनीति और फिल्म विवाद

राजनीति में आने के बाद भी विजय के लिए रास्ता आसान नहीं रहा। उनकी फिल्म जन नायकन को लेकर भी कई विवाद सामने आए। फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में देरी हुई और इसके कुछ हिस्से लीक होने की भी खबरें आईं। इससे फिल्म के निर्माताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा फिल्म से जुड़े कानूनी और वित्तीय विवादों ने भी चर्चा बटोरी, जिससे उनकी राजनीतिक छवि पर भी असर पड़ने की बात कही गई।

करूर भगदड़ और सुरक्षा सवाल

विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान करूर में हुए भगदड़ हादसे ने भी बड़ा विवाद खड़ा किया। इस घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर सामने आई थी।

इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे। इस मामले में जाँच एजेंसियों ने भी पूछताछ की और राजनीतिक स्तर पर भी आलोचना हुई। विजय ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि यह एक साजिश के तहत फैलाया गया आरोप भी हो सकता है, हालाँकि जाँच जारी रही।

निजी जीवन और तलाक की खबरें

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की पत्नी के संग विवाद भी सामने आया था। करीब 27 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते में आई दरार ने 27 फरवरी 2026 को विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की।

यह याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की धारा 27(1)(a) और 27(1)(d) के तहत दाखिल की गई। कोर्ट ने विजय को 20 अप्रैल 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस जारी किया है।

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। लंबे समय तक दोनों को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और मजबूत कपल्स में गिना जाता रहा, लेकिन अब रिश्तों में आई खटास खुलकर सामने आ चुकी है।

तलाक याचिका में संगीता ने आरोप लगाया है कि साल 2021 में उन्हें विजय के एक अभिनेत्री के साथ कथित एक्सट्रामैरिटल रिश्ते की जानकारी मिली थी। उनका दावा है कि उस समय रिश्ते को खत्म करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में भी यह संबंध जारी रहा। अर्जी में यह भी कहा गया है कि दोनों पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे हैं, हालाँकि इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई थी।

इसी बीच विजय का नाम अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है।

विजय और त्रिशा को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। हालाँकि अब तक न तो विजय, न संगीता और न ही त्रिशा ने इन चर्चाओं पर कोई स्पष्ट बयान दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

विवेकानंद मिश्र
विवेकानंद मिश्र
एक पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर। राजनीति, संस्कृति, समाज से जुड़ी अनसुनी कहानियाँ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी के ‘सीक्रेट’ विदेश दौरे पर राजनीतिक घमासान, BJP ने पूछा- कहाँ हैं कॉन्ग्रेस के युवराज?: ‘छात्रों की गूँज’ कई शहरों में रद्द,...

राहुल गाँधी आखिर हैं कहाँ? बताया जा रहा है कि वो 17 जुलाई 2026 को देहरादून में 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम में सार्वजनिक उपस्थिति देंगे।

रेलवे के सैलून कोच में रुद्राभिषेक पर विवाद: ट्रेन बुकिंग की अधूूरी जानकारी ने छेड़ी बहस; पंडित और शास्त्रों से समझिए क्या है ‘मानस...

प्राइवेट सैलून कोच में हुई मानस पूजा पर विवाद के बीच रेलवे ने कमर्शियल बुकिंग, सुरक्षा नियम और फायर हैजार्ड से जुड़े सभी दावों को खारिज किया।
- विज्ञापन -