Homeराजनीति1 लाख की भीड़ जमा कर अमित शाह को कोलकाता में घुसने नहीं दूँगा:...

1 लाख की भीड़ जमा कर अमित शाह को कोलकाता में घुसने नहीं दूँगा: ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी

"वे (मोदी और शाह) क्या कर रहे हैं, लोगों पर एक के बाद एक करके अपना एजेंडा थोप रहे हैं। वे चर्चा में विश्वास नहीं करते हैं, वे बातचीत में विश्वास नहीं करते हैं। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।"

तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के नेता और ममता बनर्जी के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने रविवार (दिसंबर 22, 2019) को धमकी दी कि अगर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को फौरन वापस नहीं लिया गया तो जब भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता दौरे पर आएँगे, तो उन्हें एयरपोर्ट से बाहर कदम नहीं रखने दिया जाएगा। बता दें कि सिद्दीकुल्ला चौधरी जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

टीएमसी नेता का कहना है कि कानून मानवता और देश के नागरिकों के खिलाफ है, जो सदियों से यहाँ रह रहे हैं। CAA के विरोध में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की रैली के दौरान उन्होंने कहा, ”अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग उन्हें (शाह को) शहर के हवाई अड्डे के बाहर कदम नहीं रखने देंगे। उन्हें रोकने के लिए हम लोग एक लाख लोगों को वहाँ जमा कर सकते हैं।”

हालाँकि चौधरी ने दावा किया कि संगठन का प्रदर्शन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, “हम लोग हिंसक प्रदर्शनों में यकीन नहीं करते। लेकिन निश्चित रूप से हम लोग CAA और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) का जी जान से विरोध करेंगे।” चौधरी ने कहा कि बीजेपी को लोगों ने पहले ही नकार दिया है। अभी कोलकाता समेत पूरे देश में चल रहा विरोध-प्रदर्शन इसका गवाह है।

सिद्दीकुल्ला चौधरी ने रानी रासमोनी एवेन्यू में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “56 इंच के सीने” ने देश के लोगों को निराश किया है, क्योंकि वो “नफरत और विभाजन की राजनीति” कर रहे हैं। ममता के मंत्री ने कहा, “वे (मोदी और शाह) क्या कर रहे हैं, लोगों पर एक के बाद एक करके अपना एजेंडा थोप रहे हैं। वे चर्चा में विश्वास नहीं करते हैं, वे बातचीत में विश्वास नहीं करते हैं। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।” साथ ही रैली में वक्ताओं ने CAA और NRC के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया।

सिद्दीकुल्ला चौधरी के इस बयान पर बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चौधरी पहले भी ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मौन समर्थन’ से इस तरह का ‘भड़काऊ बयान’ दे चुके हैं। घोष ने कहा, “राज्य का कोई मंत्री कैसे इस तरह धमकी दे सकता है?”

बता दें कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC राष्ट्रीय स्तर पर NRC को लागू करने के सबसे मुखर आलोचकों में से एक है। यहाँ तक कि बंगाल की सीएम ने CAA और NRC पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाले जनमत संग्रह की भी माँग की है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में उग्र प्रदर्शन हुआ, कई रेलवे स्टेशन और ट्रेनों पर हमला गया।

ठाकुरबाड़ी में जब हाे ‘हर-हर माेदी’ फिर CAA-NRC से क्यूँ न तड़पे ममता दीदी!

ओवैसी के डर से बंगाल में दंगाइयों को खुली छूट दे रही हैं ममता!

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -