Homeविचारराजनैतिक मुद्देपाकिस्तान से हमदर्दी पर बोले ओवैसी- यकीन है एक दिन मुझे कोई भी...

पाकिस्तान से हमदर्दी पर बोले ओवैसी- यकीन है एक दिन मुझे कोई भी गोली मार देगा

"मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली भी मार देगा। मुझे यकीन है कि गोडसे की जो औलाद है वो मुझे ऐसा कर सकते हैं। हमारे मुल्क में अभी भी गोडसे की औलाद हैं।"

विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले हैदराबाद के सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उन्हें यकीन है कि एक दिन कोई उन्हें गोली भी मार देगा। अपने बयानों से पाकिस्तानी प्रोपगेंडा को हवा देने संबंधी आरोपों के जवाब में उन्होंने यह बात कही। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी किए जाने के बाद से ही ओवैसी और अन्य विपक्षी नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जिनकी मदद से पाकिस्तान कश्मीर पर अफवाहों को धार दे रहा है।

ओवैसी ने कहा, “मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली भी मार देगा। मुझे यकीन है कि गोडसे की जो औलाद है वो मुझे ऐसा कर सकते हैं। हमारे मुल्क में अभी भी गोडसे की औलाद हैं।”

ओवैसी ने नगा अलगाववादियों जिक्र करते हुए कहा ,ये सरकार नगा अलगाववादियों से बात कर रही है, जिन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया है।” उन्होंने कहा, “जब एक बड़े नगा नेता का निधन हुआ, तो तिरंगे के साथ वहाँ उनका अपना झंडा था, सरकार के लोग वहाँ गए, क्या तब उन्हें 2 झंडे याद नहीं आई? आप किसे मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं?”

ओवैसी ने 35-ए पर बात करते हुए कहा, “मैं एक सांसद हूँ, लेकिन क्या मैं अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप जा सकता हूँ? मुझे इसके लिए परमिट लेना होगा। क्या मैं असम के अनुसूचित क्षेत्रों में जमीन खरीद सकता हूँ, मैं नहीं कर सकता। मैं नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, असम और हिमाचल के लोगों से कह रहा हूँ कि उनके यहाँ भी यही होगा।”

इससे पहले नरेंद्र मोदी की बौद्धिक क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए ओवैसी ने कहा था कि मोदी की राजनीतिक बौद्धिक क्षमता उतनी नहीं है, जितनी नेहरू और पटेल की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।
- विज्ञापन -