Homeरिपोर्टपोप का पूर्व सलाहकार और वैटिकन का टॉप कार्डिनल बाल यौन अपराध का दोषी:...

पोप का पूर्व सलाहकार और वैटिकन का टॉप कार्डिनल बाल यौन अपराध का दोषी: मिली 6 वर्ष की क़ैद

जज ने सज़ा सुनाते हुए इस बात को रेखांकित किया कि यौन शोषण के बाद लड़कों की मानसिकता पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ा। एक लड़के को तो इसके कारण हेरोइन की लत गई थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

चर्च भले ही खुद को परमपिता परमेश्वर के दूत का घर और पवित्र संस्थान बताता हो लेकिन उसके दामन पर लगने वाले दागों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें वैटिकन के पूर्व कोषाध्यक्ष और पोप फ्रांसिस के सलाहकार रह चुके कार्डिनल जॉर्ज पेल को बाल यौन अपराध का दोषी करार दिया गया है और 6 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई गई है।

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के कार्डिनल जॉर्ज पेल पर आरोप था कि उसने चर्च के दो ‘कॉयर बॉयज़’ (प्रार्थना गीत गाने वाले लड़के) का नब्बे के दशक में यौन शोषण किया था। अदालत ने इन आरोपों को सही पाया और जॉर्ज को 6 साल जेल की सज़ा सुनाई है। हालाँकि यह सज़ा बहुत कम है फिर भी महत्वपूर्ण यह है कि विश्वभर भर में ऐसे मामलों में अब तक सज़ा पाए ईसाई कैथोलिक पादरियों में जॉर्ज पेल का ओहदा सबसे ऊँचा है क्योंकि वह सीधा वैटिकन से जुड़ा हुआ था।

विक्टोरिया काउंटी के चीफ जज पीटर किड ने सज़ा सुनाते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि पेल अब जीवन में कभी भी जेल से न निकल पाए और यह सज़ा बाकियों के लिए एक सबक होगी। 77 वर्षीय पेल ने दो कॉयर बॉयज़ का यौन शोषण कैथेड्रल में ही 1996 में ‘संडे मास’ के एकत्रीकरण के बाद किया था। जज ने सज़ा सुनाते हुए इस बात को रेखांकित किया कि यौन शोषण के बाद लड़कों की मानसिकता पर ऐसा दुष्प्रभाव पड़ा जो वे जीवनभर नहीं भूल पाए। एक लड़के को तो इसके कारण हेरोइन की लत गई थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।     

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -