Homeराजनीतिसंजय राउत के खिलाफ उत्पीड़न और मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी किरीट सोमैया की...

संजय राउत के खिलाफ उत्पीड़न और मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी किरीट सोमैया की पत्नी, ₹100 करोड़ घोटाले के आरोप का मामला

9 मई, 2022 को भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना के संजय राउत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में डॉ मेधा सोमैया ने संजय राउत पर अपने खिलाफ मीडिया में दिए गए बयान को अनुचित और दुर्भावनापूर्ण बताया था।

महाराष्ट्र भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) की पत्नी प्रोफेसर डॉ. मेधा किरीट सोमैया शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद भाजपा नेता ने ट्विटर पर दी है। पूर्व सांसद ने सोमवार (16 मई, 2022) को कहा, “उनकी पत्नी प्रोफेसर डॉक्टर मेधा किरीट सोमैया 18 मई को शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि और उत्पीड़न का मामला दर्ज करेंगी।” उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि यह मामला IPC की धारा 499, 500 के तहत मुंबई की सेवरी कोर्ट में दर्ज किया जाएगा, जिसके तहत 100 करोड़ रुपए के टॉयलेट घोटाला आरोप मामले में कार्रवाई की जाएगी।

अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भाजपा नेता कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए के टॉयलेट घोटाले मामले में उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया था और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बीते सप्ताह यानी 9 मई, 2022 को भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना के संजय राउत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में डॉ मेधा सोमैया ने संजय राउत पर अपने खिलाफ मीडिया में दिए गए बयान को अनुचित और दुर्भावनापूर्ण बताया था। उन्होंने शिवसेना नेता के बयान को अपने चरित्र के हनन का प्रयास बताया था। इसी शिकायत में उन्होंने राउत पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया था।

यह शिकायत मुलुंड थाने के सीनियर इंस्पेक्टर को दी गई थी। शिकायत की घोषणा किरीट सोमैया ने एक दिन पहले ही कर दी थी। 8 मई 2022 (रविवार) को ही किरीट ने सुबह 10.49 पर लिखा था, “मेधा, नील और मैं कल 11 बजे मुलुंड ईस्ट पुलिस स्टेशन जाएँगे। वहाँ हम संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएँगे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राउत ने दावा किया था कि डॉक्टर मेधा किरीट सोमैया और सोमैया परिवार की तरफ से संभाले जाने वाले एनजीओ युवा प्रतिष्ठान 100 करोड़ रुपए के टॉयलेट घोटाले में शामिल हैं। राउत ने साथ ही उन पर यह आरोप लगाए थे कि विक्रांत (INS) घोटाला करने वाले पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -