Wednesday, April 24, 2024
Homeदेश-समाजलड़की को देखकर जाकिर ने बस में निकाला प्राइवेट पार्ट, करने लगा गंदी हरकत:...

लड़की को देखकर जाकिर ने बस में निकाला प्राइवेट पार्ट, करने लगा गंदी हरकत: DTC मार्शल के हत्थे चढ़ने पर गिड़गिड़ाया, Video वायरल

डीटीसी बस में सफर कर रही लड़की ने आरोप लगाया कि एक शख्स उसे प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकतें कीं। जब मार्शल ने उस शख्स को पकड़ा तो उसने अपना नाम जाकिर बताया और इतना कहकर वो रोने लगा। वहीं लड़की वीडियो में बताती रही कि कैसे जाकिर ने उसके सामने घटिया हरकत की है।

दिल्ली की डीटीसी बस में जाकिर नाम के शख़्स को अश्लील हरकत करते पकड़ा गया है। मामले से जुड़ा वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बस में सफर कर रही एक युवती ने जाकिर पर अश्लील हरकत करने की शिकायत की। जिसके बाद बस में तैनात मार्शल ने उसको पकड़ा और उसकी वीडियो बनवाई। वीडियो में मार्शल आरोपित से सवाल जवाब करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि एक लड़की शख्स पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा रही है। लड़की का आरोप है कि डीटीसी बस में साथ सफर कर रहे शख्स ने उसे देखकर अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और गंदी हरकतें करने लगा। लड़की की शिकायत के बाद बस में तैनात मार्शल हरकत में आया। उसने आरोपित शख्स को पकड़ लिया और उससे सवाल जवाब करने लगा। वायरल वीडियो में आरोपित अपना नाम जाकिर बता रहा है। जाकिर ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और दिल्ली के खजूरी में रहता है।

वीडियो में लोग उसे फटकारते हुए भी सुने जा सकते हैं। इसके बाद बस के मार्शल संदीप सेकारा अपना परिचय देते हुए घटना की जानकारी देते हैं। संदीप ने कहा कि लड़की की शिकायत पर आरोपित को पकड़ लिया गया है और इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। अब आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। पूरे वीडियो में आरोपित जाकिर आँसू बहाता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में एक तरफ जहाँ मार्शल संदीप लड़की की मदद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पिछले दिनों एक घटना और सामने आई थी जिसमें दिल्ली डीटीसी बस के मार्शल पर महिला मार्शल के रेप का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तौसीफ नाम के मार्शल ने जन्मदिन के बहाने साथी महिला मार्शल को अपने घर बुलाया। नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला मार्शल का लगातार यौन शोषण कर रहा था। महिला बदनामी के डर से उसका अत्याचार सहती रही। लेकिन जब तौसीफ की प्रताड़ना नहीं रुकी तो उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली के खजूरी खास थाने में इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तौसीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM रहते मुस्लिमों को OBC सूची में जोड़ा’: आधा-अधूरा वीडियो शेयर कर झूठ फैला रहे कॉन्ग्रेसी हैंडल्स, सच सहन नहीं...

कॉन्ग्रेस के शासनकाल में ही कलाल मुस्लिमों को OBC का दर्जा दे दिया गया था, लेकिन इसी जाति के हिन्दुओं को इस सूची में स्थान पाने के लिए नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने तक का इंतज़ार करना पड़ा।

‘खुद को भगवान राम से भी बड़ा समझती है कॉन्ग्रेस, उसके राज में बढ़ी माओवादी हिंसा’: छत्तीसगढ़ के महासमुंद और जांजगीर-चांपा में बोले PM...

PM नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानती है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार है, तब तक आपके हक का पैसा सीधे आपके खाते में पहुँचता रहेगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe