Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी हिंदुओं को बचाने का वादा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले...

डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी हिंदुओं को बचाने का वादा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा की: कहा- इस दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत हो

ट्रम्प ने आगे कहा, "कमला हैरिस अधिक विनियमन और उच्च करों के साथ आपके छोटे व्यवसायों को नष्ट कर देंगी। इसके विपरीत, मैंने करों में कटौती की, विनियमन में कटौती की, अमेरिकी ऊर्जा को मुक्त किया और इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया। हम इसे फिर से करेंगे, पहले से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर - और हम अमेरिका को फिर से महान बनाएँगे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी हिंदुओं के हितों की रक्षा करने और उन्हें कट्टरपंथी वामपंथ के धर्म-विरोधी एजेंडे से बचाने की कसम खाई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने की बात भी कही है।

भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के प्रयास के तहत डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साझेदारी बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने पीएम मोदी को अपना ‘अच्छा मित्र’ बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भावनाएँ सोशल मीडिया साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट के जरिए शेयर की है।

बांग्लादेश में हिंदू एवं अन्य अल्पसंख्यक समूहों पर हमलों की निंदा करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूँ। उन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है। वहाँ पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है।”

बता दें कि 5 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट कर दिया गया था। वह सैन्य विमान से भारत भाग आई थीं। तब से वह भारत में ही हैं। हसीना के इस्तीफे के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश में एक कार्यवाहक सरकार का गठन किया गया। माना जाता है कि यूनुस को कट्टरपंथी विपक्षी नेता खालिदा जिया का समर्थन हासिल है।

ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर हिंदुओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। कमला और बाइडेन ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। वे इज़राइल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक तबाही मचा चुके हैं। हम अमेरिका को फिर से मज़बूत बनाएँगे और ताकत के ज़रिए शांति लाएँगे!”

ट्रम्प ने आगे कहा, “कमला हैरिस अधिक विनियमन और उच्च करों के साथ आपके छोटे व्यवसायों को नष्ट कर देंगी। इसके विपरीत, मैंने करों में कटौती की, विनियमन में कटौती की, अमेरिकी ऊर्जा को मुक्त किया और इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया। हम इसे फिर से करेंगे, पहले से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर – और हम अमेरिका को फिर से महान बनाएँगे।”

अंत में डोनाल्ड ट्रंप ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएँ दी। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि रौशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा!”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

4500 साल पुरानी है मोहनजोदड़ो की ‘डांसिंग गर्ल’, जानिए- इसकी पूरी कहानी: ‘कपड़े’ पहनाने पर विवाद के बाद NCERT ने वापस लिया फैसला

हड़प्पा सभ्यता की 4500 साल पुरानी 'डांसिंग गर्ल' प्रतिमा को लेकर विवादों में NCERT। जानिए प्रतिमा की खोज, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व।

2.5 लाख रेप पीड़िता, 87% आरोपित मुस्लिम और 149+ शहरों में फैला नेटवर्क: 219 पन्नों की ‘रेप गैंग इन्क्वायरी रिपोर्ट’ में सामने आई UK...

ब्रिटेन के 'ग्रूमिंग गैंग' पर सामने आई रिपोर्ट में 87 प्रतिशत मुस्लिम आदमी शामिल थे और उनका शिकार 250000 से ज्यादा 'श्वेत लड़कियाँ' रहीं। रिपोर्ट के प्रमुख बातें जानें।
- विज्ञापन -