Homeदेश-समाजशर्मनाक! कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम ने की महिला के...

शर्मनाक! कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम ने की महिला के साथ अभद्रता

सिद्धारमैया ने महिला से अभद्रता करते हुए माइक छीन लिया और कंधा पकड़ जबरदस्ती बैठा भी दिया। जमीला नाम की महिला उनके विधायक बेटे की शिकायत लेकर सिद्धारमैया के पास पहुँची थी।

कर्नाटक में जहाँ गठबंधन की सरकार आपसी मुद्दे को निपटाने में जुटी है, वहीं कॉन्ग्रेस के पूर्व सीएम सिद्धारमैया अभी भी मुख्यमंत्री वाले अंदाज़ में ही जनता से मिल रहे हैं। अहम इतना हावी है कि एक महिला जब सिद्धारमैया से उन्हीं के बेटे की शिकायत लेकर उनके पास पहुँची, तो उन्होंने अभद्रता की। सिद्धारमैया ने महिला से अभद्रता करते हुए माइक छीन लिया और कंधा पकड़ जबरदस्ती बैठा भी दिया।

रिपोर्ट की मानें तो जमीला नाम की महिला उनके विधायक बेटे की शिकायत लेकर सिद्धारमैया के पास पहुँची थी। लेकिन जैसे ही उसने उनके सामने अपनी बात शुरू की, सिद्धारमैया भड़क गए और महिला से अभद्रता करते हुए उसके कंधे को झटकटे हुए उसे बैठा दिया।

बीजेपी ने की बर्खास्त करने की माँग

मामले के प्रकाश में आने के बाद बीजेपी ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से उन्हें बर्खास्त करने की माँग की है। बीजेपी ने इस बहाने कॉन्ग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, महासचिव प्रियंका गाँधी और अध्यक्ष राहुल गाँधी पर सवालिया निशान भी खड़े किए। बता दें कि, सिद्धारमैया वर्तमान में कर्नाटक में प्रतिपक्ष के नेता हैं और इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -