Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइजरायल के शॉपिंग मॉल में संदिग्ध आतंकी ने 2 को चाकू मारा, सुरक्षा बलों...

इजरायल के शॉपिंग मॉल में संदिग्ध आतंकी ने 2 को चाकू मारा, सुरक्षा बलों ने किया ढेर: अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की नहीं ली जिम्मेदारी

इजरायली अधिकारियों ने इसे एक आतंकी हमला माना है। मौके पर पुलिस पहुँची और हमलावर को मार गिराया गया। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। हमलावर की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।

इजरायल के एक शॉपिंग मॉल में बुधवार (3 जुलाई 2024) को आतंकी हमले की खबर आई। यहाँ एक चाकूबाज ने अचानक हमला कर के 2 लोगों को घायल कर दिया है। गंभीर हालात में घायल दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उत्तरी इजरायल के कार्मेल शहर की है। बुधवार को यहाँ के एक शॉपिंग मॉल में काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक हमलावर मॉल में 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवक इस हमले से बचने का काफी प्रयास करते दिखे। हालाँकि, कुछ देर में दोनों युवक घायल होकर जमीन पर गिर गए।

घटना के वक्त आसपास के लोग वहाँ पहुँचे और घायलों का अपने स्तर पर इलाज शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहाँ एम्बुलेंस आई और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचा दिया गया। इनमें से एक हालत गंभीर है। दोनों घायलों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इजरायली अधिकारियों ने इसे एक आतंकी हमला माना है। मौके पर पुलिस पहुँची और हमलावर को मार गिराया गया। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। हमलावर की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।

बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़रायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद इजरायल गाजा में सैन्य कार्रवाई कर रहा है। गाजा में युद्ध से पहले ही इज़रायली कब्जे वाले पश्चिमी तट पर हिंसा बढ़ गई थी। इज़रायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिंसा की घटनाएँ बढ़ गई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -