Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयईरान पुलिस ने 9 साल के मासूम को गोली मार मौत के घाट उतारा,...

ईरान पुलिस ने 9 साल के मासूम को गोली मार मौत के घाट उतारा, पिता पर लगाया कार चोरी का इल्जाम: हिजाब विरोधी प्रदर्शन के समय भी गई थी ऐसे ही एक बच्चे की जान

ईरान के पुलिस अधिकारियों का इस घटना पर कहना है कि मृतक बच्चे के पिता का आपराधिक रिकॉर्ड था। उस पर कार चोरी से लेकर नशीली दवाओं की तस्करी का भी आरोप है। पुलिस का यह भी दावा है कि उन्हें कार चोरी को लेकर जो शिकायत मिली तो वह आरोपित के वाहन से मेल खाती है।

ईरान के खुजेस्तान प्रांत में पुलिस ने 9 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बच्चे की पहचान मुर्तजा डेल्फ-जरगानी के रूप में हुई। उसके पिता पर कार चुराने का आरोप है। वह अपने पिता के साथ कार पर बैठा हुआ था। इसी दौरान ईरानी पुलिस ने कार रोकने लिए उस पर फायरिंग की। इसी दौरान गोली लगने से मुर्तजा की मौत हो गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक बच्चे का पिता कथित तौर पर कार चुराने के बाद शुक्रवार (9 जून 2023) को भाग रहा था। पुलिस ने उसे कार रोकने के लिए चेतावनी दी। लेकिन इसके बाद भी उसने कार नहीं। इसके बाद पुलिस ने कार पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली मुर्तजा को जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के पिता और कार चोरी के आरोपित का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी चेतावनी और कार चोरी की झूठी शिकायत के आधार पर उसकी कार पर फायरिंग की थी।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक बच्चे के पिता का आपराधिक रिकॉर्ड था। उस पर कार चोरी से लेकर नशीली दवाओं की तस्करी का भी आरोप है। पुलिस का यह भी दावा है कि उन्हें कार चोरी को लेकर जो शिकायत मिली तो वह आरोपित के वाहन से मेल खाती है। अधिकारियों ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने का आदेश दिया था। पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकने के लिए चेतावनी दी थी। लेकिन उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और गाड़ी भगाता चला गया।

नवंबर 2022 में भी हुई थी ऐसी ही घटना…

ऐसी ही एक घटना ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सामने आई थी। तब, 9 साल के कियान पिरफलाक की गोली लगने से मौत हो गई थी। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान इजेह में कियान अपने माता-पिता के साथ कार से जा रहा था। इसी दौरान ईरानी पुलिस ने उसके माता-पिता को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इसमें कियान पिरफलाक की मौत हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -