Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'भारत सभी भारतीयों की सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध': अफगानिस्तान पर PM मोदी ने...

‘भारत सभी भारतीयों की सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध’: अफगानिस्तान पर PM मोदी ने की बड़ी बैठक, हर घटनाक्रम पर है पैनी नजर

प्रधानमंत्री मोदी इस पूरे हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में भारतीयों की स्थिति को लेकर अधिकारियों से भी संपर्क किया है। पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि देश लौटने वाले सभी लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 अगस्त) को अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद पैदा हुए हालात पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, अफगानिस्तान में भारत के राजदूत आर. टंडन सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हालाँकि, बैठक में किन मामलों पर चर्चा हुई इस बारे में अभी ज्यादा बातें सामने नहीं आई हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस दौरान अफगानिस्तान में फँसे भारतीयों को कैसे सुरक्षित निकाला जाए इस पर बातचीत की गई। इससे पहले, काबुल में भारतीय राजदूत और दूतावास के कर्मियों समेत 120 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान आज अफगानिस्तान से भारत पहुँचा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा, ”भारत सभी भारतीयों की अफगानिस्तान से सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है। काबुल एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानों की बहाली होते ही वहाँ फँसे अन्य भारतीयों को स्वदेश लाने का प्रबंध किया जाएगा।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में भारतीयों की स्थिति को लेकर अधिकारियों से भी संपर्क किया है। पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि देश लौटने वाले सभी लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -