Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबाइडन-हैरिस ने ओबामा के साथ काम करने वाले माजू को बनाया टीम का खास...

बाइडन-हैरिस ने ओबामा के साथ काम करने वाले माजू को बनाया टीम का खास हिस्सा, कई अन्य भारतीयों को भी अहम जिम्मेदारी

अमेरिका में माजू 5वें ऐसे भारतीय हैं जिन्हें बाइडन और कमला हैरिस ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे पहले बाइडन ने औपचारिक रूप से नीरा टंडन को कार्यालय के प्रबंधन और बजट के निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने शपथ समारोह का कार्यभार भारतीय मूल के माजू वर्गीज़ को सौंपा है। शपथ ग्रहण समारोह में होने वाले उत्सवों में माजू को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। पेशे से वकील माजू ने जो बाइडन और कमला हैरिस के लिए चुनावों के दौरान प्रचार भी किया था। उनका लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ाव है।

बता दें कि अमेरिका में माजू 5वें ऐसे भारतीय हैं जिन्हें बाइडन और कमला हैरिस ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे पहले बाइडन ने औपचारिक रूप से नीरा टंडन को कार्यालय के प्रबंधन और बजट के निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्गीज ने इन चुनावों में बाइडन-हैरिस के कैंपेन में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली थी और वह पूर्व उप राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुके हैं। इन चुनावों में उन्होंने राष्ट्रव्यापी स्तर पर कई मिलियन डॉलर खर्च करके बाइडेन की जीत सुनिश्चित की और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।
- विज्ञापन -