Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयBreaking: श्री लंका में बम निष्क्रिय करते हुए चर्च के पास एक और बम...

Breaking: श्री लंका में बम निष्क्रिय करते हुए चर्च के पास एक और बम धमाका

कोलंबो में गिरिजाघरों, होटलों में हुए आत्मघाती हमलों समेत आठ बम धमाकों में 290 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 500 अन्य लोग घायल हो गए।

कोलंबो में आज सैंट एंटनी चर्च के पास एक वैन में विस्फोट हो गया। रॉयटर्स के अनुसार यह धमाका तब हुआ जब बम निरोधक दस्ते के अधिकारी बम को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों के बाद श्री लंका में एक बस स्टैंड से 87 डेटोनेटर भी बरामद हुए हैं।

आपको बता दें कि श्री लंका में ईस्टर के अवसर पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद सोमवार (अप्रैल 22, 2019) रात से इमरजेंसी लग जाएगी। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस बीच, श्री लंका सरकार ने ईस्टर संडे के दिन लगातार 8 बम विस्फोटों के पीछे नेशनल तौहीत जमात (NTJ) नामक आतंकी संगठन को सीरियल ब्लास्ट का जिम्मेदार बताया है। श्री लंका सरकार ने बताया कि 7 फिदायिन हमलावरों ने इस सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया।

श्री लंका में गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों में रविवार को ईस्टर के मौके पर सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद कोलंबो एयरपोर्ट पर पाइप बम भी बरामद हुआ था। हालाँकि, श्रीलंकाई एयरफोर्स ने इस बम को सुरक्षित तरीक से निष्क्रिय कर दिया था। वहीं, इससे पहले कोलंबो में गिरिजाघरों, होटलों में हुए आत्मघाती हमलों समेत आठ बम धमाकों में 290 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 500 अन्य लोग घायल हो गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -