Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयश्री लंका में आज रात से लगेगी इमरजेंसी, राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने की घोषणा

श्री लंका में आज रात से लगेगी इमरजेंसी, राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने की घोषणा

श्रीलंका सरकार ने ईस्टर संडे के दिन लगातार 8 बम विस्फोटों के पीछे नेशनल तौहीत जमात (NTJ) नामक आतंकी संगठन को सीरियल ब्लास्ट का जिम्मेदार बताया है।

श्रीलंका में ईस्टर के अवसर पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद सोमवार (अप्रैल 22, 2019) रात से इमरजेंसी लग जाएगी। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस बीच, श्री लंका सरकार ने ईस्टर संडे के दिन लगातार 8 बम विस्फोटों के पीछे नेशनल तौहीत जमात (NTJ) नामक आतंकी संगठन को सीरियल ब्लास्ट का जिम्मेदार बताया है। श्री लंका सरकार ने बताया कि 7 फिदायिन हमलावरों ने इस सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया।

इस बीच आई मीडिया खबरों के अनुसार NTJ (नेशनल तौहीद जमात) अहम गिरजाघरों पर फिदायीन हमले करने की साजिश रचने की जानकारी मिली थी। NTJ श्री लंका का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है।

सीरियल बम धमाकों में अब तक 5 भारतीय समेत 290 से अधिक लोगों की जान चली गई है और 500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। श्री लंका की पुलिस ने इस मामले में अब तक 24 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। श्री लंका के पुलिस प्रमुख ने रविवार को बताया था कि 10 दिन पहले ही से ही यहाँ पर किसी बड़े फिदायीन हमले की तैयारी चल रही है। ये आतंकी संगठन देश के प्रमुख चर्चों, भारतीय उच्चायुक्त को निशाना बना सकता है। श्री लंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदर ने 11 अप्रैल को देश के आला पुलिस अधिकारियों को इनपुट भेजा था जिसमें हमले के प्रति आगाह करने की बात कही गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -