Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में फिर हुआ चीनी नागरिकों पर हमला: कार पर चलाई गई अंधाधुंध गोलियाँ,...

पाकिस्तान में फिर हुआ चीनी नागरिकों पर हमला: कार पर चलाई गई अंधाधुंध गोलियाँ, 1 घायल

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने इसे एक अलग मामला बताया है। उनका कहना है कि उन्हें पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा को लेकर पूरा भरोसा है।

पाकिस्तान में एक बार फिर चीनी नागरिकों पर हमला हुआ है। खबर है कि कुछ अज्ञात लोगों ने कराची में बुधवार (जुलाई 28, 2021) को मोटरसाइकल पर आकर चीन के दो नागरिकों पर गोली चलाईं, जिसके कारण एक चीनी घायल हो गया। उसे फौरन पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपित मौके से फरार हो गए।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, घटना को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक अलग मामला बताया है। उनका कहना है कि उन्हें पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा को लेकर पूरा भरोसा है।

इधर, पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने चीनी नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं। बचाव अधिकारी और पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक चीनी नागरिक घायल हो गया, जबकि आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है अभी तक इस हमले के पीछे के इरादे स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मालूम हो कि कराची पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी है, जहाँ कई चीनी-वित्त पोषित निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

पिछले दिनों अभी 14 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkwha) के ऊपरी कोहिस्तान में दसू हाइड्रपॉवर प्लांट (Dasu hydropower plant) के पास कथिततौर पर एक आंतकी हमला हुआ था। इसमें एक बस को बम ब्लास्ट में उड़ा दिया गया था। घटना में कई चीनी नागरिक भी मरे थे। इसके अलावा इस साल अप्रैल में, दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा में एक ऐसे होटल में बम ब्लास्ट हुआ था जो चीनी राजदूत की मेजबानी कर रहा था। हमले में 4 लोग घायल हुए थे, मगर चीनी राजदूत सुरक्षित बच गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -