Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'EX-BF' एलन मस्क के ट्विटर खरीदते ही एंबर हर्ड ने डिलीट किया अकॉउंट, नेटीजन्स...

‘EX-BF’ एलन मस्क के ट्विटर खरीदते ही एंबर हर्ड ने डिलीट किया अकॉउंट, नेटीजन्स ने मजे लेते हुए कहा- ‘ब्लू टिक के पैसे नहीं होंगे’

ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथ में जाते ही नहीं एक तरफ कंपनी के कर्मचारियों की छँटनी हो रही है तो दूसरी तरफ हॉलीवुड के सेलिब्रेटीज इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कह रहे हैं। हाल ही में सारा बरेली, केन ओलिन, टोनी ब्रेक्सटन जैसी कई हॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर छोड़ दिया है। अब एलन की पूर्व प्रेमिका के ट्विटर छोड़ने की खबर है।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर (Twitter) के स्वामित्व में बदलाव होेने के बाद साथ कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। ट्विटर का स्वामित्व टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के हाथों में जाते ही उनकी पूर्व प्रेमिका एवं हॉलीवुड की अभिनेत्री एम्बर हर्ड (Amber Heard) ने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है।

‘That Umbrella Guy’ नाम के एक ट्विटर यूजर ने एम्बर के ट्विटर अकाउंट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है ‘यह अकाउंट मौजूद नहीं है’। स्क्रीनशॉट में कैप्शन दिया गया है, ‘एम्बर हर्ड ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है’।

कई लोगों ने उनके ट्विटर हैंडल को डिलीट करने के बारे में अपने कयास लगाए। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ट्विटर क्यों छोड़ा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत खुशी है कि वह अपना ख्याल रख रही है।” दूसरे व्यक्ति ने टिप्पणी की, “पूर्व प्रेमी एलोन ने उसे हटाने के लिए कहा।” तीसरे व्यक्ति ने लिखा, “वह अब अपना चेकमार्क रखने के लिए मासिक शुल्क नहीं ले सकती।”

बता दें कि एम्बर हर्ड हाल ही में अपने पूर्व पति जॉनी डेप (Johnny Depp) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हार गईं। इसके बाद उन्हें जॉनी को लगभग 10.35 मिलियन डॉलर (लगभग 84.82 करोड़ रुपए) का भुगतान करना था। जॉनी और एम्बर साल 2010 में ‘द रम डायरीज़’ की शूटिंग के दौरान मिले थे।

लगभग पाँच साल तक रिलेशन में रहने के बदा साल 2015 में इस जोड़े ने शादी कर ली। हालाँकि, यह शादी लंबी नहीं चली और दोनों अगले ही साल 2016 में अलग हो गए। इसके बाद उनके तलाक को साल 2017 में अंतिम रूप दिया गया था। जॉ

इसके पहले जॉनी यूके में एक मानहानि का मुकदमा हार चुके हैं। दरअसल, एक प्रकाशक ने उन्हें ‘वाइफ-बीटर’ बताया था, जिससे भड़ककर जॉनी ने प्रकाशक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। हालाँकि, अदालत ने आरोपों को काफी हद तक सही पाया था।

जॉनी से अलग होने के बाद एम्बर ने साल 2016 से एलन मस्क को डेट करना शुरू कर दिया। हालाँकि, यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और एक साल की डेटिंग के बाद दोनों साल 2017 में अलग हो गए। साल 2018 में दोनों एक बार फिर दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए, लेकिन अज्ञात कारणों से दोनों कुछ महीनों के बाद फिर अलग हो गए।

बता दें कि ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथ में जाते ही नहीं एक तरफ कंपनी के कर्मचारियों की छँटनी हो रही है तो दूसरी तरफ हॉलीवुड के सेलिब्रेटीज इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कह रहे हैं। हाल ही में सारा बरेली, केन ओलिन, टोनी ब्रेक्सटन जैसी कई हॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर छोड़ दिया है। अब एलन की पूर्व प्रेमिका के ट्विटर छोड़ने की खबर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -