Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबॉयफ्रेंड ने घर में कैद रखा, रोज करता था बलात्कार: अभिनेत्री का खुलासा, कहा...

बॉयफ्रेंड ने घर में कैद रखा, रोज करता था बलात्कार: अभिनेत्री का खुलासा, कहा – मना करने पर हँसता था, बड़ा और लंबा होने के कारण डर गई

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "लेकिन क्या मैं तैयार थी, यही सवाल था, क्या मैंने कहा था कि मैं मूड में थी? मैं कहता रही कि नहीं, छोड़ दो, छोड़ दो, लेकिन तुमने मुझे नीचे दबाया और तुम जो करना चाहते थे वो तुमने किया। और तुम मुस्कुराते हुए कह रहे हो कि चिंता मत करो।"

अफ्रीकी देश घाना की मशहूर नॉलीवुड एक्ट्रेस जुलिएट इब्राहिम ने अपने साथ हुए रेप और बर्बरता की कहानी दुनिया के सामने बयाँ की है। एक्ट्रेस ने बताया कि पूर्व में उनका जो ब्वॉयफ्रेंड था वो उनके साथ प्रतिदिन रेप करता था। उसने उन्हें कई दिनों तक अपने घर में कैद कर रखा था, जब तक कि जुलिएट की बहन सोनिया ने उन्हें रेस्क्यू नहीं कर लिया।

चूड जिडोनवो को दिए एक इंटरव्यू में 36 वर्षीय एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका पिछला बॉयफ्रेंड उनके साथ रोज रेप करता था और जब एक्ट्रेस इसका विरोध करती तो वो हँसते हुए कहता कि हम दोनों तो आपसी संबंध में जुड़े हैं। फिल्म स्टार ने कहा, “मैंने उससे कहा कि उसने जो किया वह बलात्कार था तो उसने कहा, लेकिन हम रिश्ते में थे।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “लेकिन क्या मैं तैयार थी, यही सवाल था, क्या मैंने कहा था कि मैं मूड में थी? मैं कहता रही कि नहीं, छोड़ दो, छोड़ दो, लेकिन तुमने मुझे नीचे दबाया और तुम जो करना चाहते थे वो तुमने किया। और तुम मुस्कुराते हुए कह रहे हो कि चिंता मत करो।”

जुलिएट कहती हैं कि इसी कारण वो इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थीं। वो कहती हैं कि उसने मुझे कई दिनों तक अपने घर में कैद कर रखा था। वो तो मेरी बहन सोनिया मुझे ढूँढने आई तो मुझे बचाया। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं डर गई थी, मैं घबरा गई क्योंकि वह मुझसे बड़ा और लंबा था। उसने कई दिनों तक मेरा रेप किया।”

मैं रो रही थी और वो मुझे चूम रहा था

एक्ट्रेस के मुताबिक, उनका ब्वॉयफ्रेंड जब उनके साथ रेप करता था तो वो रोती रहती थीं, लेकिन फिर भी वो उसे लगातार चूमता रहता था। इसका अर्थ ये है कि वो एक बलात्कारी था और मुझे उसे छोड़ना पड़ा। जुलिए ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहा, “मैं डर गई थी, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूँ, क्योंकि ये आदमी मुझसे कहीं अधिक लंबा था। वो आपको दीवार से ऊपर उठा सकता है। और जरा कल्पना कीजिए कि यह हर दिन था। वह हर दिन कुछ न कुछ करना चाहता था। यही बलात्कार है।”

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ अगर इसकी शिकायत करना चाहती हैं तो कीजिए। अगर आपका पति आपको ऐसा करने के लिए मजबूर कर रहा है जब आप मूड में नहीं हैं तो यह बलात्कार है और मैं इन पुरुषों से कहती हूँ कि आप एक महिला को मजबूर नहीं कर सकते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -