Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयVideo: 50,000 लोगों के सामने पादरी ने कहा, 'मोटी महिलाओं को नहीं मिलता स्वर्ग',...

Video: 50,000 लोगों के सामने पादरी ने कहा, ‘मोटी महिलाओं को नहीं मिलता स्वर्ग’, महिला ने स्टेज से धकेला

अचानक हुए हमले में पादरी मंच से नीचे गिर गए, लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। मौक़े पर मौजूद मेडिकल स्टॉफ ने उनकी जाँच की और बाद में उन्होंने वापस स्टेज पर आकर अपना उपदेश दिया।

ब्राजील में ‘मोटी’ महिलाओं के ख़िलाफ़ टिप्पणी करना एक पादरी को महंगा पड़ गया। यहाँ 50,000 से ज्यादा लोगों को उपदेश दे रहे पादरी की बात पसंद नहीं आने पर एक महिला ने उनको स्टेज से धक्का दे दिया।

जानकारी के मुताबिक ये घटना ब्राजील के साओ पाउलो में हुए धार्मिक समारोह के दौरान की है। जहाँ मशहूर पादरी मार्सेलो रॉसी ने उपदेश देते हुए मोटी महिलाओं पर विवादस्पद बयान दिया। दरअसल पादरी ने 50,000 लोगों की भीड़ में कहा, “मोटी महिलाओं को स्वर्ग नहीं मिलता।”

पादरी के इस बयान के बाद दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला को गुस्सा आ गया और वह मंच पर आ गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते वीडियो में देखा जा सकता है कि 32 साल की ये महिला तेजी से पादरी की ओर दौड़ी और उन्हें जोर से धक्का मार दिया।

अचानक हुए इस हमले में धक्के के कारण पादरी मंच से नीचे गिर गए, लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। मौक़े पर मौजूद मेडिकल स्टॉफ ने उनकी जाँच की और बाद में उन्होंने वापस स्टेज पर आकर अपना उपदेश दिया।

जानकारी के अनुसार महिला को उसकी हरकत के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन पादरी ने उस पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए। जिसके कारण उसे बाद में रिहा कर दिया गया। महिला की दोस्तों का कहना है कि वो मानसिक परेशानी से जूझ रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -