Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभयंकर बारिश और तूफान से बेहाल मक्का, पानी में बह रहीं गाड़ियाँ: फिर भी...

भयंकर बारिश और तूफान से बेहाल मक्का, पानी में बह रहीं गाड़ियाँ: फिर भी उमराह करने गए मुस्लिम खुश, बताते हैं अल्लाह की मेहरबानी

शहर के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा, "लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन जगहों पर नहीं जाना चाहिए, जहाँ बारिश का पानी जमा होता है।" इस बीच NCM ने जेद्दा में बारिश के अलर्ट स्तर को बढ़ा दिया। जेद्दा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई और तटीय शहर के ऊपर आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

सऊदी अरब के शहर मक्का में शुक्रवार (23 दिसंबर 2022) को भयंकर तूफान और बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बाढ़ में मक्का शहर में कई गाड़ियाँ भी बह गईं। वहीं, काबा का उमरा करने गए मुस्लिम इस दौरा भीगते रहे। बता दें कि उमरा के दौरान बारिश को मुस्लिम शुभ मानते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, शहर की नगरपालिका पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम को लेकर आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा था। इन टीमों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया था।

सामने आए कई वीडियो में दिख रहा है कि भयंकर तूफान और बारिश के बीच मुस्लिम काबा में उमरा कर रहे हैं। इस दौरान उमरा कर रहे मुस्लिम खुश नजर आए। वहीं, भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ के कारण कई गाड़ियाँ बहकर एक जगह से दूसरी जगह चली गईं। कुछ कारों के बालू में दबे होने का भी वीडियो सामने आया है।

इससे पहले सऊदी अरब की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने मक्का के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी। मक्का के निवासियों को जारी की गई चेतावनी में कहा गया था कि जब तक आवश्यक न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें।

शहर में बर्बाद और फँसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए सरकारी अधिकारियों को बुलाया गया। शहर के अधिकारियों का कहना है कि इस तूफान और बाढ़ में अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। वहीं, इसमें हुए नुकसान के आँकलन का काम जारी है।

शहर के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा, “लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन जगहों पर नहीं जाना चाहिए, जहाँ बारिश का पानी जमा होता है।” इस बीच NCM ने जेद्दा में बारिश के अलर्ट स्तर को बढ़ा दिया। जेद्दा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई और तटीय शहर के ऊपर आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।
- विज्ञापन -