Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयनेता, SP, यूट्यूबर… पंजाब में सबके घर पर करवाता था ग्रेनेड अटैक, अब अमेरिका...

नेता, SP, यूट्यूबर… पंजाब में सबके घर पर करवाता था ग्रेनेड अटैक, अब अमेरिका में पकड़ा गया हैप्पी पासिया: ISI की शह पर खड़ा कर रहा था आतंक का नेटवर्क, बब्बर खालसा से लिंक

अमेरिका में पंजाब का 5 लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हैप्पी पासिया उर्फ हरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। भारत उसके प्रत्यर्पण की माँग अमेरिका से कर सकता है। पंजाब में हुए 14 ग्रेनेड हमले में उसका हाथ था।

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला समेत 14 आतंकी हमलों का मास्टर माइंड हैप्पी पासिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। हैप्पी पासिया पर 5 लाख का इनाम था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक अमेरिका में उसे आईसीई यानी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट विभाग ने हिरासत में लिया है। अब भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर सकता है।

पंजाब में पिछले 7 महीने में ग्रेनेड हमले की 16 घटनाएँ हुई हैं। इस दौरान पुलिस थाने, धार्मिक स्थल, बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया पर हमला शामिल है। इनमें से कम से कम 14 हमलों में उसका नाम सामने आया है।

14 ग्रेनेड हमलों का मास्टर माइंड

एनआईए ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इनमें हैप्पी पासिया और रिंदा का नाम शामिल था। जालंधर के पूर्व एसपी जसकीरत सिंह चहल और उनके परिवार पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पासिया ने सोशल मीडिया पर ली थी। अमृतसर के मजीठा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले में भी उसका हाथ था। उसने एक यूट्यूबर के घर पर भी ग्रेनेड हमला करवाया।

पासिया आतंकी संगठन बब्बर खालसा यानी बीकेआई के लिए काम कर चुका है। पासिया लगातार पंजाब में आतंकवाद को एक बार फिर जीवित करने की कोशिशों में लगा था।

चंडीगढ़ हमले के बाद एनआईए ने चंडीगढ़ जिला कोर्ट में अर्जी दायर कर पासिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की माँग की थी। एनआईए को पता चला था कि पासिया अमेरिका में छिपा बैठा है जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया गया।

अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा पासिया

एनआईए को जाँच के दौरान ये भी पता चला कि पासिया 2023 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुँचा था। आतंकी रिंदा के साथ मिलकर पासिया पंजाब में आतंक का नेटवर्क तैयार कर रहा था जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी उसे आर्थिक मदद कर रही थी।

हैप्पी अमृतसर के रामदास पुलिस थाने के पासिया गाँव का रहने वाला है। वो अलग-अलग देश के कोड वाले फोन का इस्तेमाल करता है जिसको ट्रेस नहीं किया जा सके। अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी जैसे देशों में उसका ठिकाना है। मैक्सिको बॉर्डर होते हुए वह अमेरिका में सबसे पहले घुसा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -