Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजमीन ही नहीं, आसमान में भी नहीं मिलेगी पाकिस्तान को जगह: भारत ने बंद...

जमीन ही नहीं, आसमान में भी नहीं मिलेगी पाकिस्तान को जगह: भारत ने बंद किया एयरस्पेस: इस्लामी मुल्क ने आतंकी हाफिज सईद की सिक्योरिटी बढ़ाई

वाटर स्ट्राइक के बाद भारत ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी विमानों को भारत में एयरस्पेस पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने खुफिया विभाग के प्रमुख को सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। वहीं कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है।

भारत ने पाकिस्तान की एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान होगा क्योंकि उड़ानों की दूरी और वक्त दोनों में इजाफा होगा। ये कदम पाकिस्तान के लिए सख्त कूटनीतिक संदेश भी है। इससे पहले भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द कर पाकिस्तान के खिलाफ वाटर स्ट्राइक की थी और अब एयरस्पेस रोक कर बड़ा एयरस्ट्राइक करने जा रहा है।

भारत के इस कदम का असर दक्षिण पूर्व एशिया जाने वाली उड़ानों पर खास तौर पर पड़ेगा और वहाँ जाने के लिए विमानों को भारत के चारों तरफ चक्कर लगानी होगी। इससे इंधन की खपत काफी बढ़ेगी जिसका असर विमान के किराए पर भी दिखेगा। यात्री पाकिस्तानी विमान से यात्रा करने से कतरा सकते हैं जिससे एयरलाइंस को राजस्व का नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान ने पहले भी भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर चुका है।

भारत ने पाकिस्तानी एक्शन का जवाब दिया है। दरअसल अब दोनों देशों के विमान एक-दूसरे के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। भारत का एयरस्पेस पाकिस्तान से कहीं बड़ा है, ऐसे में पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

भारत के ताबड़तोड़ एक्शन और सैन्य तैयारी को देखते हुए पाकिस्तान घबरा गया है। उसने अपनी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी NSA भी बना दिया है।

दरअसल पाकिस्तान को अब अपने देश में छिपे मोस्ट वांटेड आतंकियों की चिंता सता रही है। उसे डर है कि कहीं भारत आतंकी आकाओं को मार कर उसकी पोल न खोल दे। यही वजह है कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैय्यबा के चीफ हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसे स्पेशल सर्विस ग्रुप के पूर्व कमांडरों की सुरक्षा में रखा गया है।

लाहौर के घनी आबादी वाले इलाके में सईद का ठिकाना है जो मदरसे और मस्जिद से सटा हुआ है ताकि उसे मारने से पहले भारत को पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा की चिंता रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -