Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'कट्टरपंथी आतंकी पूरे यूरोप का मिटा देंगे नाम, 2020 में भयानक केमिकल अटैक की...

‘कट्टरपंथी आतंकी पूरे यूरोप का मिटा देंगे नाम, 2020 में भयानक केमिकल अटैक की योजना’

"2020 में यूरोप पर कट्टरपंथी आतंकियों की एक पूरी सेना रासायनिक हमला कर सकती है। और यह हमला छोटा-मोटा अटैक जैसा नहीं होगा। यह हमला ऐसा होगा, जिससे पूरे यूरोप का अस्तित्व मिट सकता है।"

एक देश है बुल्गारिया। यह अपने गुलाबों के लिए प्रसिद्ध है। दुनिया भर के रोज़ ऑइल का 85% उत्पादन यहीं से होता है। प्राकृतिक सुंदरता तो खैर है ही इस देश की। वैसे बुल्गारिया एक इंसान को लेकर भी फेमस है – बाबा वाँगा। जी हाँ, वही भविष्यवक्ता, जिन्होंने 9/11 हमले से लेकर सुनामी तक की सटीक भविष्यवाणी की है।

बाबा वाँगा की एक और भविष्यवाणी आई है। यह बहुत ही खौफनाक और भयावह है। बाबा वाँगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2020 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों की एक पूरी सेना रासायनिक हमला कर सकती है। और यह हमला छोटा-मोटा अटैक जैसा नहीं होगा। यह हमला ऐसा होगा, जिससे पूरे यूरोप का अस्तित्व मिट सकता है।

11 अगस्त 1996 को बाबा वाँगा की मौत हो गई थी। हालाँकि अपनी मौत से पहले ही उन्होंने हजारों साल आगे (सन 5079) तक का भविष्य देख लिया था।

यूरोप पर समुदाय विशेष के कट्टरपंथी आतंकियों के केमिकल अटैक के अलावा 2020 जिन बड़ी और वैश्विक घटनाओं को लेकर उन्होंने भविष्यवाणी की है, उनमें ये दो भी प्रमुख हैं – (i) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला होगा (ii) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संदिग्ध बीमारी का शिकार होंगे, जिससे वो बधिर तक हो सकते हैं, उनकी मौत तक हो सकती है।

पुतिन को लेकर बाबा वाँगा ने जो भविष्यवाणी की है, उसके अनुसार रूसी राष्ट्रपति के आस-पास के लोग, उनके राजनीतिक सर्कल के लोग ही उन पर हमला करवना सकते हैं। हालाँकि वो इस हमले में मारे जाएँगे या बचेंगे, यह भविष्यवाणी में नहीं बताया गया है।

आपको बता दें कि बाबा वाँगा 12 साल की उम्र में एक तूफान में कहीं खो गईं थीं। कई दिनों बाद जब वो अपने परिवार को मिलीं तो आँखों में मिट्टी भर जाने के कारण उनके आँखों की रोशन चली गई थी। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो चमत्कारी था। उन्हें भविष्य में होने वाली चीजों का आभास होने लगा था। बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने से लेकर सुनामी और 5079 में दुनिया के अंत तक की भविष्यवाणी वो कर चुकी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -