Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमिस्र में मिला 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर, अब तक छह में से 2...

मिस्र में मिला 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर, अब तक छह में से 2 मंदिरों की हो चुकी है खोज

यह छह सूर्य मंदिरों में से एक है। मिस्र में छह ऐसे और मंदिर हैं, जो 4500 साल पहले बनवाए गए थे। उनमें से एक अभी अबु गोराब के रेगिस्तान में मिला है। मिस्र में अब तक कुल दो प्राचीन सूर्य मंदिरों की खोज की जा चुकी है।

मिस्र की राजधानी काहिरा में 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर मिला है। कुछ पुरातत्वविदों ने काहिरा के दक्षिण में मौजूद अबु गोराब शहर में सूर्य देव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों का पता लगाया है। इसे दशकों की सबसे बड़ी खोज कहा जा रहा है।

माना जाता है कि यह छह सूर्य मंदिरों में से एक है। मिस्र में छह ऐसे और मंदिर हैं, जो 4500 साल पहले बनवाए गए थे। उनमें से एक अभी अबु गोराब के रेगिस्तान में मिला है। मिस्र में अब तक कुल दो प्राचीन सूर्य मंदिरों की खोज की जा चुकी है।

पुरातत्वविदों के अनुसार, यह मंदिर तब बनाया गया था जब पाँचवे साम्राज्य के शासक फैरोह जिंदा थे। इसके पीछे फैरोह का मकसद था कि उन्हें लोग भगवान का दर्जा दें। दूसरी तरफ पिरामिड्स बनवाए गए थे, जहाँ पर फैरोह के मरने के बाद उनकी कब्र बनाई गई थी। ताकि मरने के बाद वह भगवान का स्वरूप हासिल कर सकें।

मिस्र के उत्तरी इलाके में खुदाई करने वाले पुरातत्वविद अबुसीर को सबसे पहले फैरोह न्यूसिरी इनी द्वारा बनाया गए इन सूर्य मंदिरों के बारे में पता चला था, जिन्होंने 25वीं शताब्दी ईसा पूर्व में लगभग 30 वर्षों तक शासन किया था। इसके बाद ही पता चला था कि देश में और भी सूर्य मंदिर हैं, जिसके बाद पूरे देश में इन मंदिरों की खोज शुरू कर दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -