Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयधनुष-बाण से हमला कर 5 को मौत के घाट उतारा, आतंकी कनेक्शन की जाँच...

धनुष-बाण से हमला कर 5 को मौत के घाट उतारा, आतंकी कनेक्शन की जाँच कर रही नॉर्वे पुलिस

नॉर्वे में 10 साल बाद हिंसा की बड़ी घटना हुई है। इससे पहले साल 2011 में एंडर्स बेहरिक ब्रेविक ने 77 लोगों की हत्या कर दी थी।

यूरोपीय देश नॉर्वे की गिनती दुनिया के बेहद शांत देशों में होती है। अमूमन यहाँ हिंसा की घटना देखने को नहीं मिलती। लेकिन बुधवार (13 अक्टूबर 2021) को यहाँ एक हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। दो के घायल होने की खबर है। हमले को धनुष-बाण का इस्तेमाल कर अंजाम दिया गया।

हमला देश के दक्षिण-पूर्वी शहर कोंग्सबर्ग में हुआ। इस शहर की आबादी करीब 28 हजार है। हमलावर भी यहीं रहता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्टों में उसकी पहचान 37 वर्षीय दानिश नागरिक के तौर पर की गई है। हमले की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ड्रामन काउंटी के पुलिस प्रमुख ओविंड आस ने बताया है कि अधिकारियों ने इसके पीछे आतंकी मंसूबों की आशंका को फिलहाल खारिज नहीं किया है। इस सिरे से भी जॉंच हो रही है। उन्होंने कहा कि हमले के लिए धनुष और तीर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि किसी और हथियार का भी इस्तेमाल हुआ था या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावर ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया या उसके साथ और भी लोग हैं। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी है।

नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने कहा कि कोंग्सबर्ग से आ रही जानकारी बहुत ही भयावह हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बात को भली-भाँति समझ रही हैं कि लोग डरे हुए हैं। लेकिन हालात पुलिस के कंट्रोल में है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पास अन्य हथियार भी थे। गौरतलब है कि नार्वे में 10 साल बाद हिंसा की बड़ी घटना हुई है। इससे पहले साल 2011 में एंडर्स बेहरिक ब्रेविक ने 77 लोगों की हत्या कर दी थी। मृतकों में अधिकांश युवा थे जो एक कैम्प में शामिल होने आए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -