Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयखारकीव में सफल हुआ 'ऑपरेशन गंगा', सभी भारतीयों को निकाला गया: अब तक 63...

खारकीव में सफल हुआ ‘ऑपरेशन गंगा’, सभी भारतीयों को निकाला गया: अब तक 63 उड़ानों के जरिए निकाले गए 13300 भारतीय

सिर्फ अगले 24 घंटों में 13 फ्लाइट्स शेड्यूल्ड हैं। वहीं रविवार (6 मार्च, 2022) को 11 उड़ानों के जरिए 2200 से अधिक लोगों को स्वदेश लाया जाएगा।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में ‘ऑपरेशन गंगा’ सफल हो गया है। वहाँ से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शनिवार (5 फरवरी, 2022) को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ये अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ये देख रही है कि यूक्रेन में अब भी कितने भारतीय बचे हुए हैं। कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

अब भारतीय दूतावास ऐसे लोगों से संपर्क करने में लगा हुआ है। वहीं अब पूरा ध्यान सूमी पर लगाया जा रहा है। सूमी में अभी भी हिंसा हो रही है। अरिंदम बागची ने कहा कि वहाँ की स्थिति को लेकर हम चिंतित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट्स भारत आई हैं, जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को वहाँ से बचा कर निकाला गया। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक 13,300 भारतीय नागरिकों की यूक्रेन से वतन वापसी कराई गई है।

इसके लिए 63 उड़ानों की ज़रूरत पड़ी। वहीं सिर्फ अगले 24 घंटों में 13 फ्लाइट्स शेड्यूल्ड हैं। वहीं रविवार (6 मार्च, 2022) को 11 उड़ानों के जरिए 2200 से अधिक लोगों को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं शनिवार को 15 उड़ानों से 3000 लोगों को भारत एयरलिफ्ट किया गया। सूमी में 700 भारतीयों के फँसे होने की सूचना है। वहाँ सभी भारतीयों को सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। उन्हें जोखिम न उठाने की सलाह दी गई है।

सूमी में यूक्रेन और रूस की सेना के बीच भीषण युद्ध देखने को मिल रहा है। बता दें कि 24 फरवरी, 2022 को ही रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था और तभी से ही वहाँ की हवाई पट्टी भी बंद है। ऐसे में यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड में भारत के चार केंद्रीय मंत्री वहाँ से भारतीयों को वतन वापस भेजे जाने की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, गो फर्स्ट, स्पाइसजेट और एयर एशिया के फ्लाइट्स का इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -