Thursday, May 16, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय10 सेकेंड बाद मेन पायलट बन जातीं अंजू, लेकिन हुआ कुछ और... नेपाल विमान...

10 सेकेंड बाद मेन पायलट बन जातीं अंजू, लेकिन हुआ कुछ और… नेपाल विमान हादसे में 5 भारतीय दोस्तों की भी मौत, शो के लिए जा रही लोकगायिका भी नहीं रही

यदि वह इस विमान को सफलतापूर्वक लैंड करा लेतीं तो उन्हें मेन पायलट का लाइसेंस मिल जाता और वह फ्लाइट कैप्टन बन जातीं। हालाँकि, लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले ही यह हादसा हो गया।

रविवार (15 जनवरी 2023) का दिन नेपाल के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हो गया। दरअसल, यहाँ हुए विमान हादसे (Plane Crash in Nepal) में 5 भारतीय समेत 68 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी 5 भारतीय आपस में दोस्त थे। वहीं, इस विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा प्लेन को सकुशल लैंडिंग कराने के बाद मेन पायलट बनने वाली थीं। लेकिन, इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गईं।

दरअसल, यात्री विमान नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर उतर रहा था। इसी दौरान, सेती नदी के तट पर पहाड़ी से टकरा गया। इस विमान हादसे में जिन 5 भारतीयों की मौत हुई वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। ये सभी छुट्टी मनाने के लिए शुक्रवार (13 जनवरी, 2023) को नेपाल गए थे। इस भीषण हादसे का शिकार हुए लोगों के नाम अनिल राजभर, विशाल शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, सोनू जयसवाल और संजय जयसवाल है।

ये सभी युवक गाजीपुर के अलावपुर सिपाह और धरवा गाँव के रहने वाले हैं। हादसे से पहले सोनू जायसवाल फेसबुक में लाइव था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव के दौरान ही यह हादसा हुआ।

वहीं, इस हादसे में विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा की भी मौत हो गई। बतौर को-पायलट यह उनकी आखिरी उड़ान थी। रविवार (15 जनवरी, 2023) को पोखरा के लिए उडान भरते समय फ्लाइट के कैप्टन कमल केसी ने मुख्य पायलट की सीट पर अंजू को बैठा दिया था।

यदि वह इस विमान को सफलतापूर्वक लैंड करा लेतीं तो उन्हें मेन पायलट का लाइसेंस मिल जाता और वह फ्लाइट कैप्टन बन जातीं। हालाँकि, लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले ही यह हादसा हो गया। दरअसल, किसी भी व्यक्ति को फ्लाइट कैप्टन बनने के लिए कम से कम 100 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस यानी विमान उड़ाने का अनुभव जरूरी होता है। फ्लाइट की को-पायलट अंजू इससे पहले नेपाल के कई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करा चुकीं थी।

16 साल पहले पति की भी विमान हादसे में हुई थी मौत

अंजू के पति दीपक पोखरेल की मौत भी विमान हादसे में हुई थी। वह यति एयरलाइंस में को-पायलट थे। उनकी फ्लाइट का हादसा 21 जून 2006 को हुआ था। विमान नेपालगंज से सुर्खेत होते हुए जुम्ला जा रहा था। इस दौरान यह क्रैश हो गया था। इसमें, 6 पैसेंजर्स और 4 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी।

एयर होस्टेस और लोक गायिका भी हादसे का शिकार

इसके अलावा, इस हादसे में एयर होस्टेस ओसिन आले की भी मौत हो हुई। हादसे से पहले का Tiktok पर बनाया गया उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह प्लेन के अंदर हँसती-मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं। नेपाल की जानी-मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल भी इस हादसे का शिकार हुईं हैं। वह पोखरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘वो अभी बात करने की स्थिति में नहीं, सही समय पर बोलेगी’: स्वाति मालीवाल का हाल उनकी माँ ने मीडिया को बताया, CM केजरीवाल...

क्या स्वाति मालीवाल को धमकाया जा रहा है? - इस सवाल के जवाब में उनकी माँ ने कहा कि वो लोग अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। मीडिया को दिया धन्यवाद।

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार, PA के नौकर जहाँगीर के घर से मिले थे ₹35 करोड़: पूछताछ के बाद...

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (15 मई 2024) को झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -