Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय1-2 महीने में होगा युद्ध: 10 दिन पहले लंदन में अंडे खाने वाले इमरान...

1-2 महीने में होगा युद्ध: 10 दिन पहले लंदन में अंडे खाने वाले इमरान खान के मंत्री

अपने-आप को अंडों के 'हथगोलों' से बचा पाने में नाकाम पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद नाभिकीय हथियारों से संपन्न देशों हिंदुस्तान-पाकिस्तान के युद्ध की घोषणा कर रहे हैं। उनके मुताबिक 1-2 महीने में हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग की शुरूआत हो सकती है।

ज़्यादा दिन नहीं हुए हैं जब नाकाम मुल्क पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर लंदन में अंडे फेंके गए और उनकी बेइज़्ज़ती करने वाले नौ-दो-ग्यारह भी हो गए। इसके बाद ‘जुलाहे से पार न पाए, गदहे के कान मरोड़े’ की तर्ज पर खिसियाए हुए उनके मित्रों ने गली के टपोरियों की तरह घटना का वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला कर उसके फ़ोन की छिनैती की, ताकि “भाई की इज्जत का भाजीपाला” कोई और देख ले, उससे पहले वीडियो डिलीट किया जा सके।

और अब अपने-आप को अंडों के ‘हथगोलों’ से बचा पाने में नाकाम पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद नाभिकीय हथियारों से संपन्न देशों हिंदुस्तान-पाकिस्तान के युद्ध की घोषणा कर रहे हैं। घोषणा ही नहीं कर रहे, बाकायदा तारीख भी बता रहे हैं। उनके मुताबिक 1-2 महीने में, यानी अक्टूबर-नवंबर तक, हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग की शुरूआत हो सकती है।

‘दुनिया टीवी’ के मुताबिक शेखी बघारते हुए शेख रशीद ने एक सेमिनार में दावा किया कि वे हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहे हैं और अपनी कौम को तैयार करने (सेमिनार में ) आए हैं। उन्होंने धमकी भी दी कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वे दिखाने के लिए नहीं, इस्तेमाल करने के लिए हैं।

POK दौरे की घोषणा

शेख रशीद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मामले को उनकी सरकार बार-बार संयुक्त राष्ट्र में उठाती रहेगी। इसके अलावा गुलाम कश्मीर पर अपनी चौधराहट को फिर से याद दिलाने के लिए उन्होंने POK का दौरा करने की घोषणा भी की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -