Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयPoK में बाढ़ का अलर्ट, झेलम में बढ़ा जलस्तर: पाकिस्तान लगा रहा 'जलयुद्ध' का...

PoK में बाढ़ का अलर्ट, झेलम में बढ़ा जलस्तर: पाकिस्तान लगा रहा ‘जलयुद्ध’ का आरोप, जानिए क्या है मामला

पाकिस्तान का दावा है कि यह पानी अचानक नहीं बढ़ा है बल्कि भारत ने जानबूझ कर यह हरकत की है। पाकिस्तान का दावा है कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले के जवाब में भारत अब पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है और इसे पानी रणनीति में शामिल कर रहा है।

पहलगाम में हुए इस्लामी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने इसके बाद सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है। इसके बाद से पाकिस्तान पर सूखे का खतरा मंडराया है। सूखे के उलट पाकिस्तानी अब भारत पर झेलम नदी में बाढ़ लाने का आरोप लगा रहे हैं।

शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में झेलम नदी के जलस्तर में अचानक तेज वृद्धि देखी गई है। इसके बाद यहाँ के सबसे शहर मुजफ्फराबाद में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारत ने पाकिस्तान के अधिकारियों को बिना किसी पूर्व चेतावनी के पानी छोड़ दिया है।

चकोठी सीमा से लेकर मुजफ्फराबाद शहर तक स्थानीय लोगों ने नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखा। इससे उनमें डर का माहौल बन गया है। मुजफ्फराबाद में जलस्तर बढ़ने के चलते सायरन बजाए जा रहे हैं और मस्जिदों से चेतावनी दी जा रही है।

यहाँ तक कि नदी के किनारे बसे हटियन बाला, घारी दुपट्टा, मझोई में अफरा-तफरी मच गई और यहाँ रहने वालों को ऊँची जगहों पर भागना पड़ा। घारी दुपट्टा के एक निवासी ने बताया, “हमें इसका बिलकुल भी अंदाजा नहीं था। उसने बताया कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर से भागने का ऐलान किया गया।

पाकिस्तान का दावा है कि यह पानी अचानक नहीं बढ़ा है बल्कि भारत ने जानबूझ कर यह हरकत की है। पाकिस्तान का दावा है कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले के जवाब में भारत अब पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है और इसे पानी रणनीति में शामिल कर रहा है।

पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक जावेद सिद्दीकी ने “सिंधु जल समझौताको स्थगित करने की भारत की धमकी फर्जी नहीं थी। आज पानी छोड़ा जाना एक जोरदार और स्पष्ट मैसेज था।” झेलम के जलस्जतर में बढ़ोतरी की मुजफ्फराबाद प्रशासन ने भी पुष्टि की है। PoK के कुछ हिस्सों में आधिकारिक तौर पर आपातकाल की घोषणा की गई है।

रिपोर्ट बताती हैं कि पानी का अचानक बहाव भारत के अनंतनाग में चकोठी से चालू हुआ। इसको लेकर तमाम वीडियो भी सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। इनमें तमाम पाकिस्तानी जलस्तर बढ़ने की बात कर रहे हैं और भारत को दोष दे रहे हैं।

झेलम के जलस्तर में यह बढ़ोतरी अगर सही में भारत का कदम है तो यह सिंधु जल समझौते के ताबूत में अंतिम कील साबित हो सकती है। भारत ने इस समझौते को 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘निलंबित’ कर दिया था और कहा था कि पाकिस्तान जब तक आतंक पर कार्रवाई नहीं करेगा तब तक वह इस पर अमल नहीं करेगा।

इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस्लामी आतंकियों ने इस हमले में धर्म पूछ-पूछ कर लोगों को गोलियाँ मारी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इस समझौते को निलंबित करने का निर्णय लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -