Homeदेश-समाजबाढ़ प्रभावित हिंदू लड़की को राशन दिलाने के बहाने ले गए, नशीला पदार्थ खिला...

बाढ़ प्रभावित हिंदू लड़की को राशन दिलाने के बहाने ले गए, नशीला पदार्थ खिला 2 दिन तक रेप करते रहे खालिद और दिलशेख: पाकिस्तान के सिंध की घटना

सिंध प्रांत से ही पिछले दिनों एक 8 वर्षीय बच्ची हिंदू बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 28 अगस्त को यह बच्ची परिजनों को बेहद गंभीर अवस्था में मिली थी। उसकी ऑंखें फोड़ दी गई थी और पूरा शरीर नोंच लिया गया था।

पाकिस्तान में एक बाढ़ प्रभावित हिंदू लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घटना सिंध प्रांत की है। राशन दिलाने के नाम पर इस लड़की के साथ दो दिनों तक खालिद और दिलशेख ने बलात्कार किया। इससे पहले 28 अगस्त को पाकिस्तान में 8 साल की एक बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंध प्रांत के कई इलाके भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से एक संघर जिला भी है। जिले के शाहदादपुर इलाके की रहने वाली एक हिंदू पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए कार्य करने वाले एनजीओ ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी’ ने जारी किया।

वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “सिंध के शाहदादपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके में राशन दिलाने का वादा कर एक हिंदू लड़की के साथ 2 दिनों तक बेरहमी से बलात्कार किया गया। यह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है।”

वीडियो में पीड़िता रोते हुए बता रही है, “मुझे राशन दिलाने का बोलकर गाड़ी में बैठने को कहा गया। पहले उसने जबरदस्ती की, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।”

गौरतलब है कि सिंध प्रांत से ही पिछले दिनों एक 8 वर्षीय बच्ची हिंदू बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 28 अगस्त को यह बच्ची परिजनों को बेहद गंभीर अवस्था में मिली थी। उसकी ऑंखें फोड़ दी गई थी और पूरा शरीर नोंच लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -